‘बिग बॉस ओटीटी 3’ विवादों का सीजन बनता जा रहा है। पहले अरमान मलिक ने विशाल को थप्पड़ मारा था। वहीं, अब इसके लेटेस्ट एपिसोड में अदनान शेख और लवकेश कटारिया के बीच जमकर झगड़ा हुआ। हालांकि, शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री अदनान शेख का सफर बहुत लंबा साबित नहीं हुआ। एक टास्क के दौरान वह घर से एविक्ट हो गए। अब घर से बाहर आते ही अदनान ने एक वीडियो साझा कर एल्विश को एक संदेश दिया है और साथ ही कहा है कि जल्द ही सिस्टम हैंग होने वाला है।
Bigg Boss OTT 3: 'मानसिक इलाज की जरूरत है', एल्विश के कमेंट पर भड़के अदनान, बेघर होते ही बोले-सिस्टम हैंग होगा
महज एक हफ्ते पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर में एंट्री करने वाले अदनान शेख को मिड वीक एविक्शन टास्क में हार के बाद शो से बाहर कर दिया गया है।
शो से बाहर होने के बाद, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने सभी प्रशंसकों को उनके समर्थन और प्यार के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने ऊपर एल्विश यादव के कमेंट के बारे में भी बात की और कहा कि कुछ ही समय में, वह उनसे संपर्क करेंगे। अदनान ने एल्विश के उस कमेंट के बारे में भी बात की, जहां उन्होंने कहा था कि अदनान को मानसिक जांच की जरूरत है।
अदनान ने कहा, “बहुत सारे नकली गैंगस्टर लोगों की आवाज भी बहुत निकली है तो अभी एक-एक का उतार लूंगा। सबका टोटल होगा, सबका हिसाब किताब होगा। सिस्टम को हैंग करना है अभी, बहुत जो बड़ी-बड़ी बातें आ रही हैं ना कि किसी को क्या इलाज की जरूरत है, तो अभी आ के सबका एक का इलाज करेंगे। अभी थोड़ा देख लेता हूं कि कितनी बातें हुई हैं, बहुत सारे वीडियो बने हैं। तो थोड़ा सा अच्छे से देख लेता हूं फिर एक बार में उतारेंगे, सिस्टम हैंग।”
Big boss ne kar diya hai Adnan Sheikh ko bahar..... #AdnanSheikh#AdnanShaikh#ElvishYadav #ArmaanMalik #BiggBossOTT3 #LuvKataria pic.twitter.com/e0sGipVZAJ
बता दें कि पिछले हफ्ते 'बिग बॉस ओटीटी 3' के वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान एल्विश यादव ने कहा था कि अदनान शेख को मानसिक उपचार की जरूरत है और उन्होंने शो में उनके खेल पर भी टिप्पणी की थी।
Deadpool And Wolverine: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया, एपिक एक्शन का मिला टैग