Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik is Not Supporting Kritika Malik and Wants Ranvir Shorey To win the show
{"_id":"66ab140e9a045afb0f06a3a6","slug":"bigg-boss-ott-3-armaan-malik-is-not-supporting-kritika-malik-and-wants-ranvir-shorey-to-win-the-show-2024-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT 3: घर से बेघर होने के बाद कृतिका को सपोर्ट नहीं कर रहे अरमान? चाहते हैं कि यह कंटेस्टेंट जीते","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss OTT 3: घर से बेघर होने के बाद कृतिका को सपोर्ट नहीं कर रहे अरमान? चाहते हैं कि यह कंटेस्टेंट जीते
रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' जैसे-जैसे फिनाले के करीब पहुंच रहा है, फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर शो का विजेता कौन बनेगा और ट्रॉफी घर लेकर जाएगा। हाल ही में, बिग बॉस ओटीटी 3 के डबल एविक्शन ने गेम को और दिलचस्प बना दिया है। शो में हमेशा विवादों में रहने वाले अरमान मलिक भी घर से बेघर हो गए हैं। अब अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने बताया है कि वह शो में किसे सपोर्ट कर रही हैं।
अरमान मलिक 'बिग बॉस ओटीटी '3 से बेदखल होने के देर रात पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अरमान मलिक को पैपराजी से बातचीत करते हुए देखा गया। उन्हें बताया गया कि थप्पड़ की घटना के बाद विशाल पांडे के प्रशंसक उन्हें एलिमिनेट न किए जाने से नाराज थे।
जब उन्हें बताया गया कि नेटीजंस उनका समर्थन नहीं कर रहे हैं, तो अरमान ने विशाल पर कटाक्ष करते हुए कहा, "फिर भी हम उनके बाद आए।"अरमान ने अपने बिग बॉस के सफर के बारे में भी बात की और कहा, “मजा आ गया”।
अरमान मलिक और लवकेश कटारिया के बाहर होने के बाद, बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी के लिए पांच प्रतियोगी बचे हैं - सना मकबूल, साई केतन राव, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी और नैजी। एक तरफ जहां अरमान मलिक की पत्नी भी शो में हैं, इसके बाद भी वह चाहते हैं कि रणवीर शौरी ट्रॉफी जीते। उन्होंने कहा, "पैसे उनके लिए मायने नहीं रखते। वह जीतने के हकदार हैं। मैं चाहता हूं कि वह ट्रॉफी उठाए।"
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' का फिनाले शुक्रवार 2 अगस्त को होगा। शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। विवादित रियलिटी शो के विजेता को 25 लाख रुपये के साथ एक ट्रॉफी मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।