Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Know why the producer Swapna Dutt Priyanka Dutt and director Nag Ashwin of Kalki 2898 AD is going to Manipal
{"_id":"66ab12f26b47fab9c60bf88e","slug":"know-why-the-producer-swapna-dutt-priyanka-dutt-and-director-nag-ashwin-of-kalki-2898-ad-is-going-to-manipal-2024-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalki 2898 AD: जानिए मणिपाल क्यों जा रहे हैं 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माता-निर्देशक, छात्रों से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kalki 2898 AD: जानिए मणिपाल क्यों जा रहे हैं 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माता-निर्देशक, छात्रों से जुड़ा है मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:16 AM IST
सार
'कल्कि 2898 एडी' 27 जून, 2024 को रिलीज हुई थी। इसे सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए पांच हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि फिल्म निर्माता अभी भी इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचांने की कोशिश कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण है 'कल्कि 2898 एडी' की टीम का मणिपाल जाने की तैयारी करना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कल्कि 2898 एडी' 27 जून, 2024 को रिलीज हुई थी। इसे सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए पांच हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि फिल्म निर्माता अभी भी इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचांने की कोशिश कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण है 'कल्कि 2898 एडी' की टीम का मणिपाल जाने की तैयारी करना।
'कल्कि 2898 एडी' के निर्माता और निर्देशक मणिपाल में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए जाएंगे। यह स्क्रीनिंग मणिपाल संचार संस्थान में होगी, जहां निर्देशक नाग अश्विन के साथ निर्माता प्रियंका दत्त और स्वप्ना दत्त छात्रों से मुलाकात करेंगे।
फिल्म के निर्माता और निर्देशक के मणिपाल जाने को वहां के दर्शकों के साथ संबंध बनाने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही इससे फिल्म का प्रचार भी होगा। इस मौके पर छात्रों के साथ फिल्म निर्माण से जुड़ी कुछ बातें भी साझा की जाएंगी। इससे बच्चों को कई नई चीजें सीखने को मिलेगी।
'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, शोभना, राजेंद्र प्रसाद और मृणाल ठाकुर समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान और 'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली ने कैमियो भी किया है। इसका निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है।
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ रुपये, दूसरे में 128.5 करोड़ रुपये, तीसरे में 56.1 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते में 24.4 करोड़ रुपये कमाए थे। पांचवे हफ्ते में हुई कमाई को मिला दें तो फिल्म ने घरेलू स्तर पर 634.68 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,000 करोड़ को पार कर गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।