Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kriti Sanon Dines With Rumoured Boyfriend Kabir Bahia in New Pics But new photos Notices Something Else report
{"_id":"66ab09bbd34cbb16f307d01a","slug":"kriti-sanon-dines-with-rumoured-boyfriend-kabir-bahia-in-new-pics-but-new-photos-notices-something-else-report-2024-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kriti Sanon: नई तस्वीरों में कथित बॉयफ्रेंड कबीर संग दिखीं कृति सेनन, डिनर पार्टी का लुत्फ उठाते दिखे दोनों!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kriti Sanon: नई तस्वीरों में कथित बॉयफ्रेंड कबीर संग दिखीं कृति सेनन, डिनर पार्टी का लुत्फ उठाते दिखे दोनों!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 01 Aug 2024 09:38 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने कुछ और शानदार तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। लेकिन कृति की कुछ और तस्वीरें भी हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल, कृति अपना 34वां जन्मदिन मनाने के लिए ग्रीस में अपनी बहन नूपुर के साथ गई हुई हैं। हालांकि, वहां से कृति ने अपनी बहन के साथ सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो भी साझा किया, लेकिन सभी की निगाहें कृति की उन तस्वीरों पर टिक गई हैं, जिनमें कृति अपने कृथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने कुछ और शानदार तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। लेकिन कृति की कुछ और तस्वीरें भी हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल, कृति अपना 34वां जन्मदिन मनाने के लिए ग्रीस में अपनी बहन नूपुर के साथ गई हुई हैं। हालांकि, वहां से कृति ने अपनी बहन के साथ सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो भी साझा किया, लेकिन सभी की निगाहें कृति की उन तस्वीरों पर टिक गई हैं, जिनमें कृति अपने कृथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग नजर आ रही हैं।
इन दिनों कृति सेनन अपनी किसी फिल्म या फिर उसके प्रमोशन को लेकर सुर्खियों में नहीं हैं, बल्कि इस बार कृति अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर के साथ देखे जाने पर ज्यादा सुर्खियों में छाई हुई हैं। कृति को कबीर के साथ ग्रीस में छुट्टियां मनाते देखा गया, जिसे देखकर कुछ प्रशंसक खुश हुए, तो कुछ का कहना था कि आखिर क्यों कृति अपने बॉयफ्रेंड को किसी से छिपा रही हैं। अगर वाकई में उनका कोई लवर है तो वह दुनिया के सामने उसे ला सकती हैं, क्योंकि वह एक खूबसूरत, सक्सेसफुल और इंडिपेंडेंट अभिनेत्री हैं और हर किसी को अपने जीवन को जीने का हक है, लेकिन प्रशंसकों का गुस्सा सिर्फ इस बात पर है कि वह यह बात सिर्फ अपने तक ही सीमित क्यों रख रही हैं।
कृति की ग्रीस में छुट्टियां मनाने की कुछ नई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन नई तस्वीरों में कृति अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया और उनके दोस्तों के साथ खाना खाते हुए नजर आ रही हैं। कृति ने एक खूबसूरत सफेद और नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है।
इससे पहले कृति का एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कृति पर सिगरेट पीने का आरोप लगाया गया था। ग्रीस में उनकी छुट्टियों का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था और सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया था कि उन्होंने कृति जैसी दिखने वाली एक महिला को सिगरेट पीते हुए देखा है। हालांकि, कृति ने इन अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इस बीच, उनकी लव लाइफ ने भी सबका ध्यान खींचा है। कृति के बारे में अफवाह है कि वह यूके व्यवसायी कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। वह कृति के साथ उनके जन्मदिन की छुट्टियों में शामिल हुए हैं। सोशल मीडिया यूजर उनकी इन तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनसे उनकी लव लाइफ के बारे में सवाल कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।