सब्सक्राइब करें

Satyabhama OTT Release: अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध 'सत्यभामा', खाकी वर्दी में दिखा काजल का किलर लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 01 Aug 2024 09:00 AM IST
सार

निर्देशित सुमन चिक्कला की फिल्म 'सत्यभामा' द क्वीन ऑफ मास अब एक और नए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज से स्ट्रीम हो रही है। इससे पहले इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया था। इस क्राइम एक्शन ड्रामा फिल्म में काजल अग्रवाल एक पुलिसवाली के किरदार में गुंडों के छक्के छुड़ाती नजर आईं। इस फिल्म में काजल के प्रशंसक उनके अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं, साथ ही उन्हें खाकी वर्दी में देखकर बेहद खुश हो रहे हैं।

विज्ञापन
Kajal Satyabhama is now streaming on OTT platform ETV Win crime action drama available Amazon Prime Video too
काजल अग्रावाल - फोटो : सोशल मीडिया

क्राइम एक्शन ड्रामा 'सत्यभामा' में अब एक नए प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। इससे पहले यह फिल्म सिर्फ अमेजन प्राइम वीडियो पर ही उपलब्ध थी, लेकिन फिल्म मेकर्स ने फिल्म की लगातार सफलता को देखते हुए अब इस फिल्म को एक और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है।
 
Kajal Satyabhama is now streaming on OTT platform ETV Win crime action drama available Amazon Prime Video too
काजल अग्रावाल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें काजल अग्रवाल की फिल्म 'सत्यभामा' को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए अब ईटीवी विन पर भी स्ट्रीम किया जा रहा है। यह दोहरे प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना बताता है कि फिल्म को प्रशंसकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं अब काजल के प्रंशसक इस फिल्म को दो प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकेंगे और फिल्म का लुत्फ उठा पाएंगे। यह फिल्म अब अमेजन प्राइम वीडियो और ईटीवी विन पर उपलब्ध है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Satyabhama is now streaming on OTT platform ETV Win crime action drama available Amazon Prime Video too
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काजल की यह 60वीं फिल्म है, जिसमें काजल के अलावा प्रकाश राज, नवीन चंद्रा, नागिनीदु, हर्षवर्धन, रवि वर्मा, अंकित कोय्या के अलावा भी कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। बॉबी टिक्का और श्रीनिवास राव तक्कलपेल्ली ने ऑरम आर्ट्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया गया है, जबकि श्रीचरण पकाला ने फिल्म का बेहतरीन संगीत दिया है।
विज्ञापन
Kajal Satyabhama is now streaming on OTT platform ETV Win crime action drama available Amazon Prime Video too
काजल अग्रावाल - फोटो : सोशल मीडिया
काम की बात करें तो काजल अग्रवाल हाल ही में कमल हासन की बहुचर्चित फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काजल की आगामी फिल्म का नाम 'कन्नप्पा' है। इस फिल्म में काजल के अलावा प्रभास, कृति सेनन, नयनतारा, अक्षय कुमार और मोहनलाल जैसे दिग्गज सितारे नजर आएंगे। बहरहाल, काजल के प्रंशसक उनकी फिल्म 'सत्यभामा' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed