Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Vedaa director Nikhil Advani talks about SRK's habit said Shahrukh Khan called Kal Ho Naa Ho a rubbish movie
{"_id":"66aafaa3b77fd8daf809d66e","slug":"vedaa-director-nikhil-advani-talks-about-srk-s-habit-said-shahrukh-khan-called-kal-ho-naa-ho-a-rubbish-movie-2024-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nikhil Advani: शाहरुख खान ने 'कल हो ना हो' को बताया था बकवास, निखिल आडवाणी ने बताई उनकी आदत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nikhil Advani: शाहरुख खान ने 'कल हो ना हो' को बताया था बकवास, निखिल आडवाणी ने बताई उनकी आदत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2024 08:33 AM IST
सार
निर्देशक निखिल आडवाणी की एक फिल्म और एक सीरीज जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का नाम 'वेदा' है और सीरीज का- 'फ्रीडम एट मिडनाइट'। अपने दो-दो प्रोजेक्ट के कारण वो सुर्खियों में बने हुए हैं। निखिल आडवाणी अभिनेता शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुके हैं और एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने शाहरुख की एक आदत के बारे में बात की है।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
निर्देशक निखिल आडवाणी की एक फिल्म और एक सीरीज जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का नाम 'वेदा' है और सीरीज का- 'फ्रीडम एट मिडनाइट'। अपने दो-दो प्रोजेक्ट के कारण वो सुर्खियों में बने हुए हैं। निखिल आडवाणी अभिनेता शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुके हैं और एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने शाहरुख की एक आदत के बारे में बात की है।
2 of 5
निखिल आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nikkhiladvani
निखिल आडवाणी ने हाल ही में, गलाट्टा प्लस को एक साक्षात्कार दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि शाहरुख की एक आदत है कि वो जिस फिल्म में काम कर रहे होते हैं, उसकी किसी अन्य फिल्म से तुलना करके आलोचना करते हैं। हालांकि, यह मजाक में ही होता है।
3 of 5
शाहरुख खान और निखिल आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk/@nikkhiladvani
निखिल आडवाणी और शाहरुख खान ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल हो ना हो' में एक साथ काम किया था। यह निखिल द्वारा निर्देशित पहली फिल्म है, जो साल 2003 में रिलीज हुई थी। साक्षात्कार में इसी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए निखिल ने बताया कि शाहरुख खान ने इसकी तुलना 'देवदास' से की थी और कहा था कि 'कल हो ना हो' तो बकवास है, जबकि 'देवदास' बेहतरीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वेदा और फ्रीडम एट मिडनाइट
- फोटो : इंस्टाग्राम @nikkhiladvani
'वेदा' एक क्राइम एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें जॉन अब्राहम, शरवरी, तमन्ना भाटिया, आशीष विद्यार्थी और अभिषेक बनर्जी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। इसे 15 अगस्त, 2024 को रिलीज किया जाएगा। वहीं, 'फ्रीडम एट मिडनाइट' सीरीज भारत के विभाजन पर आधारित है। इसमें आरिफ जकारिया, सिद्धांत गुप्ता, चिराग वोहरा, राजेंद्र चावला और राजेश कुमार समेत कई कलाकारों ने काम किया है। इसे इसी साल रिलीज किया जाएगा।
निखिल आडवाणी और शरवरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nikkhiladvani
निखिल आडवाणी सलाम ए इश्क, चांदनी चौक टू चाइना, पटियाला हाउस, दिल्ली सफारी, डी डे, हीरो, कट्टी बट्टी, गुड्डू इंजीनियर और बाटला हाउस का भी निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने जानें कहां से आई है, एयरलिफ्ट, लखनऊ सेंट्रल, सत्यमेव जयते, बाजार, मरजावां, इंदू की जवानी, सरदार का ग्रैंडसन और सत्यमेव जयते 2 का निर्माण किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।