भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों डेडपूल एंड वूल्वरिन का जलवा देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर शानदार कारोबार किया है। वहीं, बैड न्यूज की रफ्तार काफी सुस्त हो चुकी है। इसके अलावा कल्कि 2898 एडी अब भी टिकट खिड़की पर टिकी हुई है। हालांकि, फिल्म की रफ्तार अब काफी धीमी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है 'डेडपूल एंड वूल्वरिन', जानें अन्य फिल्मों की भी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर डेडपूल का जलवा पहले सप्ताहांत के बाद भी जारी है। ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड्स अभिनीत यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। पहले सप्ताहांत में इस फिल्म ने 65.95 करोड़ रुपये बटोर डाले थे। वहीं, माना जा रहा है कि दूसरे सप्ताहांत में यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।
चौथे दिन इस फिल्म ने छह करोड़ 75 लाख रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, पांचवें दिन यह फिल्म छह करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई करने में सफल रही थी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक छठे दिन इस फिल्म ने अपनी पकड़ बरकरार रखते हुए पांच करोड़ 66 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 84.66 करोड़ रुपये हो गई है।
विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म बैड न्यूज की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 42.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 13वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 26 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 55.86 करोड़ रुपये हो गई है।
कल्कि 2898 एडी का जलवा एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है। चौथे हफ्ते में इस फिल्म ने 24.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 35वें दिन 88 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 634.88 करोड़ रुपये हो गया है।
Mrunal Thakur: करोड़ों रुपये की मालकिन हैं मृणाल, जानिए उनके शानदार करियर और नेटवर्थ के बारे में सब कुछ