{"_id":"66aa1883a17168316c0e12de","slug":"mrunal-thakur-celebrating-her-birthday-today-click-here-to-know-about-her-net-worth-and-career-2024-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mrunal Thakur: करोड़ों रुपये की मालकिन हैं मृणाल, जानिए उनके शानदार करियर और नेटवर्थ के बारे में सब कुछ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mrunal Thakur: करोड़ों रुपये की मालकिन हैं मृणाल, जानिए उनके शानदार करियर और नेटवर्थ के बारे में सब कुछ
Thu, 01 Aug 2024 07:16 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का आज जन्मदिन है। मृणाल ने बॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। फिल्मों में काम करने से पहले मृणाल कई हिट टीवी शो में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। चलिए आज मृणाल के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुडी कुछ अनसुनी बातें बताने वाले हैं। साथ ही साथ हम आपको उनके नेटवर्थ के बारे में भी जानकारी देंगे--
मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम @mrunalthakur
मृणाल ठाकुर का जन्म 1 अगस्त 1992 में महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में सीरियल 'मुझसे कुछ कहती....ये खामोशियां' से की। इसके बाद वे कई टीवी सीरियल में नजर आईं लेकिन उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद जी टीवी के हिट शो 'कुमकुम भाग्य' में नजर आईं और फिर उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम @mrunalthakur
टीवी की दुनिया में मशहूर होने के बाद मृणाल ने फिल्मों की तरफ अपना रुख किया। उन्होंने बॉलीवुड में काम पाने के लिए काफी संघर्ष किया और आज उस संघर्ष का फल उन्हें मिल रहा है। मृणाल ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में वे कई बार निराश होकर रोने लग जाती थीं। तब उनके माता-पिता उन्हें हौसला देते थे और कहते थे एक दिन तुम दुनिया के लिए मिसाल बनोगी मृणाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम @mrunalthakur
मृणाल ठाकुर की फिल्मों की बात करें तो जिस ‘सुपर 30’ में मृणाल के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद वे जॉन अब्राहम के साथ ‘बाटला हाउस’ और फिल्म ‘तूफान’ में वे फरहान अख्तर की पत्नी के रोल में नजर आईं। वे साउथ की फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम @mrunalthakur
वहीं मृणाल ठाकुर के नेट वर्थ की बात करें तो अभिनेत्री एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। सूत्रों की मानें तो मृणाल ठाकुर प्रति फिल्म 2 करोड़ रुपये कमाती हैं और उनकी मासिक आय 60 लाख है। उनकी सालाना आय 7 करोड़ रुपये है। मृणाल कई महंगी कारों की मालकिन हैं। उनके पास 30 लाख की कीमत वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर और एक होंडा अकॉर्ड है, जिसे उन्होंने 45 लाख में खरीदा था। एक्ट्रेस ने हाल ही में 2.17 करोड़ की मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास लग्जरी सेडान खरीदी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 33 करोड़ है और पिछले कुछ वर्षों में इसमें लगातार वृद्धि हुई है।