फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rapper Naezy: बिग बॉस ओटीटी 3 के सेकंड रनरअप बने नैजी, सना मकबूल को पछाड़ने में रहे असफल

Fri, 02 Aug 2024 11:50 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 02 Aug 2024 11:50 PM IST
सार

महज 13 साल की उम्र से ही नैजी ने रैप करना शुरु कर दिया था। उनके गाने 'मेरी गली में', 'हालत', 'तहलका' और 'आफत' काफी हिट हुए थे। उनके फैन उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले राउंड में पहुंचता देख बेहद खुश हैं। नैजी ने साल 2015 में ‘हे ब्रो’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। 

विज्ञापन
Bigg Boss Ott 3 Finale Winner Update Rapper Naezy Profile Career Net Worth and Struggle Know Full Details Here
रैपर नैजी - फोटो : सोशल मीडिया

नैजी ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ के सेकंड रनरअप बने हैं, फाइनल में वह सना मकबूल को हराने में असफल साबित हुए हैं। फैंस ने सना को वोट कर नैजी से आगे लाकर जीता दिया है। वही, नैजी के फैंस उनकी हार से निराश भी हुए हैं। 

Bigg Boss Ott 3 Finale Winner Update Rapper Naezy Profile Career Net Worth and Struggle Know Full Details Here
रैपर नैजी - फोटो : इंस्टाग्राम @ naezythebaa

नैजी का जन्म 10 अगस्त 1993 को मुंबई के कुर्ला में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। रैपर नैजी का असली नाम नावेद शेख है। वह राम बचन नामक एक चॉल में पले-बढ़े हैं। नैजी की शुरुआती जिंदगी संघर्षों से भरी थी। वह हिप-हॉप और रैप करना चाहते थे, लेकिन इसके लिए उनके पिता राजी नहीं थे। अपने मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नैजी सिर्फ गरीबी से ही नहीं अपने परिवार से भी जूझ रहे थें। दरअसल, उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह रैपर बनें।

Bigg Boss Ott 3 Finale Winner Update Rapper Naezy Profile Career Net Worth and Struggle Know Full Details Here
रैपर नैजी - फोटो : इंस्टाग्राम @ naezythebaa

महज 13 साल की उम्र से ही नैजी ने रैप करना शुरु कर दिया था। उनके गाने 'मेरी गली में', 'हालत', 'तहलका' और 'आफत' काफी हिट हुए थे। उनके फैन उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले राउंड में पहुंचता देख बेहद खुश हैं। नैजी ने साल 2015 में ‘हे ब्रो’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने इस फिल्म में ‘बिरजू’ गाने में  रैप किया था। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, प्रभु देवा और गणेश आचार्य जैसे दिग्गज मौजूद थें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Ott 3 Finale Winner Update Rapper Naezy Profile Career Net Worth and Struggle Know Full Details Here
रैपर नैजी - फोटो : इंस्टाग्राम @ naezythebaa

रैपर नैजी तब सुर्खियों में आए जब उनकी जिंदगी पर डाक्यूमेंट्री बनी। उनके ऊपर ‘बॉम्बे 70’ नाम से डाक्यूमेंट्री बनी, यही वो डाक्यूमेंट्री थी जो उनकी जिंदगी में एक और उपलब्धि देने वाली थी। डाक्यूमेंट्री के जरिए जहां उन्हें और अधिक पहचान मिली वहीं उनके हाथ एक बड़ी फिल्म भी इसी के चलते लगी। दरअसल, इसकी कहानी जोया अख्तर को काफी पसंद आई और उन्होंने इस पर फिल्म बनाने की सोची।

विज्ञापन
Bigg Boss Ott 3 Finale Winner Update Rapper Naezy Profile Career Net Worth and Struggle Know Full Details Here
रैपर नैजी - फोटो : इंस्टाग्राम @ naezythebaa

रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ रैपर नैजी के जीवन पर ही आधारित है। रणवीर सिंह की इस फिल्म में नैजी ने रैप भी किया था। उनका रैप ‘मेरी गली में’ को काफी पसंद किया गया था। नैजी ने एक बातचीत में बताया था कि वह अगर बिग बॉस ओटीटी 3 जीतते हैं तो वह उस पैसे से सुविधा के अभाव में जी रहे लोगों की मदद करना चाहेंगे। साथ ही अपने घर और समाज में भी बदलाव लाना चाहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नैजी की अनुमानित कुल संपत्ति सात करोड़ रुपये है। 

Akshay Kumar: आखिर ऐसा क्या हुआ, जो अक्षय कुमार को कहना पड़ा, 'जो होता है अच्छे के लिए होता है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed