Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari was seen falling sick after Ranvir Shorey Rude Behaviour in a recent episode
{"_id":"66a330eb93785a7da40d35bb","slug":"bigg-boss-ott-3-shivani-kumari-was-seen-falling-sick-after-ranvir-shorey-rude-behaviour-in-a-recent-episode-2024-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी के व्यवहार से बीमार हुईं शिवानी कुमारी, घरवाले बोले- नॉमिनेशन होने पर ड्रामा शुरू","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी के व्यवहार से बीमार हुईं शिवानी कुमारी, घरवाले बोले- नॉमिनेशन होने पर ड्रामा शुरू
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के फाइनल में अब कुछ ही दिन बचे हैं। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है प्रतिभागियों में जीतने की होड़ मची है, जिसके चलते उनके आपसी रिश्तों में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। रणवीर शौरी के घर के नए कैप्टन बनने के बाद घर का माहौल काफी बदला दिखाई दे रहा है। वहीं, कई लोग रणवीर के व्यवहार से ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे हैं। शो के हालिया एपिसोड में रणवीर से तू-तू, मैं-मैं करने के बाद शिवानी कुमारी बीमार पड़ी नजर आईं।
2 of 5
शिवानी कुमारी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव की रहने वाली शिवानी कुमारी 'बिग बॉस ओटीटी 3' में सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक बन गई हैं। जहां लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर को शो के दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, वहीं शो के प्रतियोगियों के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
शो के हालिया एपिसोड में, शिवानी को रणवीर शौरी के व्यवहार से काफी परेशान होते देखा गया, जिसकी वजह से वह बीमार पड़ती हुई दिखाई दी। उन्होंने लवकेश कटारिया से उसे एक कंबल देने के लिए कहा। फिर लवकेश ने उनका फीवर चेक किया और बताया कि उन्हें बुखार है। इस बीच, बेडरूम में मौजूद रणवीर, कृतिका, अरमान और सई शिवानी के स्वास्थ्य के बारे में चर्चा करते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणवीर शौरी
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवानी के बीमार पड़ने के बाद रणवीर ने इसे ड्रामा बताया और कहा, 'ड्रामा शुरू हो गया।' साई और अरमान भी उनसे सहमत दिखे और बताया कि कैसे शिवानी हर बार नॉमिनेशन होने पर बीमार हो जाती है। हालांकि, बाद में जब वह उल्टी करने लगती है, तो उन्हें पता चलता है कि वह सच में बीमार हैं।
इसके बाद अरमान उनका हालचाल जानने के लिए शिवानी के पास जाते हैं और कहते हैं कि उन सभी को यह नहीं सोचना चाहिए कि अरमान ने आज उन्हें एक्सरसाइज कराया इसलिए वह बीमार हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।