फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक की पत्नी कृतिका पर आया विशाल का दिल! जाहिर की मन की बात

Sat, 06 Jul 2024 12:08 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 06 Jul 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 vishal pandey likes armaan malik second wife kritika malik without makeup
कृतिका मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @kritika_malik_9
'बिग बॉस ओटीटी 3' के प्रतिभागियों के सभी रंग धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में इंफ्लूएंसर विशाल पांडे अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के प्रति अपनी पसंद जाहिर की है। विशाल और उनके करीबी दोस्त लवकेश कटारिया के बीच बातचीत के दौरान, कृतिका उन दोनों से बात करती नजर आईं। इस दौरान विशाल ने कहा, ‘भाभी, आप मेकअप के बिना ज्यादा अच्छे दिखते हो।’

Bigg Boss OTT 3 vishal pandey likes armaan malik second wife kritika malik without makeup
कृतिका मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @kritika_malik_9
गिल्ट में है विशाल
इसी बातचीत के दौरान कृतिका के जाने के बाद, विशाल ने कबूल किया कि उन्हें शो में किसी बात को लेकर अपराध बोध हुआ था। लवकेश ने उससे पूछा कि वह किस बात का दोषी है। जवाब में विशाल पांडे ने उनके कान में फुसफुसाते हुए कहा, ‘भाभी सुंदर लगती है। अच्छे तरीके से बोल रहा हूं।’
अक्षय की यह फिल्म बनी तो 3.25 करोड़ में थी, लेकिन कमाए थे 22.65 करोड़
Bigg Boss OTT 3 vishal pandey likes armaan malik second wife kritika malik without makeup
अरमान, पायल और कृतिका - फोटो : इंस्टाग्राम @kritika_malik_9
बहुविवाह को लेकर हो रही आलोचना
अरमान मलिक ने जब से अपनी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल के साथ ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में एंट्री ली है, तब से नेटिजन्स के निशाने पर हैं। बहुविवाह को बढ़ावा देने को लेकर उन्हें खूब आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, हाल ही में बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उनकी पहली पत्नी पायल ने इस पर अपनी सफाई पेश की थी और कहा था कि वह बहुविवाह का समर्थन नहीं करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 vishal pandey likes armaan malik second wife kritika malik without makeup
कृतिका मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @kritika_malik_9
शिवानी लगा चुकी हैं अरमान की पत्नियों पर आरोप
बिग बॉसी की प्रतिभागी शिवानी भी अरमान की दोनों पत्नियों पर आरोप लगा चुकी हैं। उनका कहना था कि अरमान की दोनों पत्नियों कृतिका और पायल ने उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की है। वहीं, पायल ने घर से निकलते ही कहा कि शिवानी जैसी दिखती हैं, वैसी नहीं है।
 
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 vishal pandey likes armaan malik second wife kritika malik without makeup
कृतिका मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @kritika_malik_9
बिग बॉस के प्रतिभागी
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में रणवीर शौरी, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, सना मकबूल, दीपक चौरसिया, साई केतन राव, सना सुल्तान, लवकेश कटारिया, नैजी, चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल, मुनीषा खटवानी, शिवानी कुमारी और विशाल पांडे शामिल हैं।
Anant-Radhika Wedding: संगीत नाइट पर दूल्हे अनंत के साथ थिरके भाईजान, डांस मूव्स से बटोरीं सुर्खियां
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed