फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vishal Pandey: अरमान पर भड़कीं विशाल पांडे की बहन, लगाई न्याय की गुहार, बोलीं- ये शो में रहने लायक नहीं

Mon, 08 Jul 2024 12:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Jul 2024 12:16 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3: Vishal Pandey Sister Neha issued statement and demanded Armaan eviction after slap incident
विशाल पांडे, नेहा, अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' इन दिनों युद्ध का अखाड़ा बन गया है। कृतिका मलिक पर की गई विशाल पांडे की एक टिप्पणी का मामला काफी बढ़ गया है। कृतिका के पति और यूट्यूबर अरमान मलिक ने शो में विशाल पांडे पर हाथ उठा दिया। इस थप्पड़कांड के बाद अरमान और विशाल पांडे के फैंस और फॉरोअर्स आमने-सामने हैं। साथ ही दोनों के परिवार वाले भी अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं। पहले अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने वीडियो जारी किया था, जिसमें वह रोती हुई दिखीं। फिर विशाल पांडे के माता-पिता ने वीडियो जारी किया और बेटे के लिए न्याय मांगा है। अब विशाल पांडे की बहन ने भी भाई के लिए आवाज उठाई है।

Bigg Boss OTT 3: Vishal Pandey Sister Neha issued statement and demanded Armaan eviction after slap incident
विशाल पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

विशाल पांडे की बहन नेहा पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टेंटमेंट जारी कर अरमान मलिक पर गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही बिग बॉस से अरमान मलिक को घर से बाहर निकालने की गुजारिश की है। नेहा ने बयान में लिखा है, 'मेरा पूरा भरोसा है कि मेरे भाई ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उसने किसी को अपमानित नहीं किया, न ही उसने कुछ गलत कहा। उसके कमेंट के पीछे कुछ भी गलत इरादा नहीं था। दुर्भाग्य से पायल और अरमान ने उसकी सच्ची तारीफ को गलत समझ लिया।
Vasanth Mokashi: शंकर नाग की क्लासिक फिल्म 'एक्सीडेंट' के लेखक वसंत मोकाशी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Bigg Boss OTT 3: Vishal Pandey Sister Neha issued statement and demanded Armaan eviction after slap incident
विशाल पांडे-नेहा पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा नेहा ने आगे लिखा, 'एक परिवार के रूप में, हम पूरे दिल से विशाल के साथ खड़े हैं। हम उस पर भरोसा करते हैं और उसके चरित्रा को खूब अच्छी तरह से जानते हैं। हर महिला उसके आस-पास सुरक्षित महसूस करती है और हम इसके गवाह हैं। विशाल के साथ हम खड़े हैं उसे हमारा पूरा सपोर्ट हैं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3: Vishal Pandey Sister Neha issued statement and demanded Armaan eviction after slap incident
विशाल पांडे-नेहा पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

नेहा पांडे ने आगे कहा, 'विशाल का दिल साफ है और उसके इरादे एकदम साफ हैं। अरमान मलिक शो में रहने के लायक नहीं है। उसे मेरे भाई से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और बिग बॉस को उसे शो से निकालकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। आइए हम सब मिलकर विशाल का समर्थन करें। उसके साथ खड़े हों।
Maharaja: ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार 'महाराजा'! जानें कहां और कब देख सकते हैं विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3: Vishal Pandey Sister Neha issued statement and demanded Armaan eviction after slap incident
अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा से पहले विशाल पांडे के माता-पिता ने भी वीडियो जारी कर बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई और अरमान को घर से बाहर करने की भी अपील की है। मालूम हो कि विशाल पांडे ने अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को लेकर कहा था कि 'भाभी सुंदर लगती हैं'। विशाल ने लवकेश के सामने कृतिका की तारीफ की थी। विशाल के इस कमेंट पर अरमान आगबबूला हैं। इतना ही नहीं, अरमान मलिक ने अपना आपा खो दिया और विशाल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यह सब तब हुआ, जब पायल मलिक ने वीकेंड का वार एपिसोड में कृतिका पर विशाल की टिप्पणी का खुलासा किया और आगे कहा कि वह उसके लिए बुरी नीयत रखते हैं।
Bollywood Stars: फिल्मों में वैज्ञानिक बन छा गए ये सितारे, किसी ने उड़ाया रॉकेट तो किसी ने जलाया बल्ब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed