'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' की लिस्ट शो के सभी कंटेस्टेंट्स की घोषणा हो गई है क्योंकि शो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होना शुरू हो गया है। शो में पायल मलिक, जो अपने पति अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ भाग ले रही हैं, ने बताया कि लोग तीनों से क्या उम्मीद कर सकते हैं। यही नहीं, शो के प्रीमियर के दौरान अरमान मलिक ने भी पायल को ज्यादा रोमांटिक बताया है।
Bigg Boss OTT 3: छह दिनों के भीतर पायल-कृतिका से प्यार कर बैठे थे अरमान, बताया क्या होगी गेम स्ट्रैटिजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायल ने कहा, "मैं बिग बॉस में इसलिए हूँ क्योंकि मैं यहां रहना चाहती थी और गेम खेलना चाहती थी। इस दौरान मैंने टीवी पर शो देखा। मैं खुद को सामने चाहती थी, जो मुझे लगता है कि मैं अपने व्लॉग में कभी नहीं कर सकती। अब तक हम सोशल मीडिया - यूट्यूब, फेसबुक , इंस्टाग्राम और स्नैपचैट ही सीमित थे। अब हमें एक बड़ा मंच मिल रहा है जहां हमें खुद को दिखाने का मौका मिलेगा।"
जब उनसे पूछा गया कि वह अपनी दोनों पत्नियों के बीच लगातार होने वाले झगड़े से कैसे निपटेंगे, तो अरमान ने कहा, "मेरी पत्नियों के साथ ऐसा कोई मुद्दा नहीं है, वे दोनों बहुत अच्छी हैं। उनके बीच कोई बड़ा या गंभीर झगड़ा नहीं है। व्लॉग में जो छोटी-मोटी असहमतियां दिखती हैं, वे सिर्फ मौज-मस्ती के लिए होती हैं। मुझे यकीन है कि ऐसा कुछ नहीं होगा। अगर ऐसा होता है, तो मैं उन्हें अच्छे से समझाऊंगा और मामला सुलझा लूंगा।"
Dono ko 6 Din mai Pyaar Ho Gaya and Shaddi bhi kar li 🤣🤣#ArmaanMalik #PayalMalik #KritikaMalik #BiggBossOTT3 #Biggbosslive #BiggBoss #LuvKataria #AnilKapoor pic.twitter.com/IJVqPlfDQT
शो के प्रीमियर में अनिल कपूर ने जब यूट्यूबर ने पूछा कि दोनों पत्नियों में से सबसे ज्यादा रोमांटिक कौन है? इस पर अरमान ने पायल का नाम लिया। आगे उनसे पूछा गया कि वह किसे शो जीतते हुए देखना चाहते हैं तो उन्होंने कृतिका का नाम लिया। बता दें कि अरमान, पायल और कृतिका की केमिस्ट्री देख दर्शक भी काफी हैरान हैं।
#ArmaanMalik and his 2 wives in the house of #BiggBossOTT3
pic.twitter.com/V6vOe0RRta
अरमान मलिक ने पायल के साथ अपनी लव स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि उन्हें 6 दिनों के भीतर पायल से प्यार हो गया और सातवें दिन दोनों ने शादी कर ली। अरमान मलिक से शादी करने के लिए पायल अपने घर से भाग गई थीं। उनके बेटे के जन्मदिन पर कृतिका घर आई थी। इसी दौरान 6 दिनों में उन्हें कृतिका से भी प्यार हो गया था।
Naezy: करियर में गिरावट के बाद रैपर नैजी को है 'बिग बॉस' से उम्मीद, शो के पैसों से करना चाहते हैं यह काम