बिहार विधानसभा चुनावों के परिणाम अब लगभग आ चुके हैं। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में अब काफी हद तक बिहार की तस्वीर साफ हो गई है। जहां एक बार फिर बिहार में एनडीए ने सरकार बना ली है। जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन मात खा चुका है। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में मनोरंजन जगत के भी कुछ सितारों ने ताल ठोकी थी। जानते हैं क्या है उन दिग्गजों का हाल? वो अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं या पीछे…
Bihar Election Result 2025: खेसारी को मिली हार, मैथिली ने मैदान किया फतेह; जानें ज्योति सिंह की सीट का भी हाल
Bihar Election Result: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की आज गिनती हो गई। जानिए चुनावी मैदान में उतरे मनोरंजन जगत के सितारों का क्या है हाल?
खेसारी लाल यादव
छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार शत्रुघन यादव उर्फ खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। खेसारी ने हार के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- 'जनता मेरे लिए तब भी सर्वोपरि थी, आज भी है और हमेशा रहेगी! मुद्दा तब भी उठल बा, आगे भी उठी...जय बिहार!'
मैथिली ठाकुर
अपनी लोक गीतों को लेकर मशहूर सिंगर मैथिली ठाकुर भी इस बार चुनावी मैदान में उतरी थीं। मैथिली भाजपा प्रत्याशी के रूप में बिहार की अलीनगर सीट से चुनाव लड़ रही थीं। मैथिली ने इस सीट से शानदार जीत हासिल कर ली है। लोक गायिका मैथिली ने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार मनोज मिश्रा को 11 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है। जीत के बाद मैथिली ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैथिली अपनी मां और करीबियों के साथ हैं। उन्होंने फूलों की माला पहनी है। इस बीच उनकी मां के खुशी के आंसू निकल पड़ते हैं।
रितेश पांडे
रोहतास जिले के सासाराम अनुमंडल का करगहर विधानसभा क्षेत्र इस बार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजनीतिक रूप से बेहद रोचक रहा। इस चुनाव में जन सुराज पार्टी के भोजपुरी सुपरस्टार रितेश रंजन पांडे पर दांव आजमाया। वहीं जेडीयू ने बशिष्ठ सिंह को चुनाव मैदान में उतारा। यहां बहुजन समाज पार्टी ने उदय प्रताप सिंह को टिकट दिया, जबकि कांग्रेस ने संतोष मिश्रा और सीपीआई(एमएल) के महेंद्र गुप्ता चुनाव में उतरे। इस सीट पर रितेश पांडे को हार का सामना करना पड़ा है।
बिहार विधानसभा चुनाव में कराकाट सीट इस बार कई वजहों से सुर्खियों में रही। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर इस सीट से चुनाव मैदान में उतरकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया था। हालांकि नतीजों में उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली और वह तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं भाकपा-माले के उम्मीदवार अरुण सिंह ने लगभग तीन हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। लेकिन हार के कुछ ही घंटों बाद ज्योति सिंह ने जो लंबा भावनात्मक पोस्ट साझा किया, उसने फिर से राजनीतिक चर्चाओं को गर्म कर दिया।
View this post on Instagram
