दिग्गज फिल्म अभिनेता पंकज कपूर और मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर के पिता आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से पर्दे पर कई किरदारों को जीवंत बना दिया है। थियेटर से फिल्मों में आए अभिनेता ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार समेत कई पुरस्कार जीते हैं। पंकज कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' की तैयारी कर रहे हैं। यह एक पारिवारिक फिल्म है, जो पारिवारिक बंधन को मजबूत करने के लिए और पीढ़ी के अंतर को पाटने वाले विषय पर आधारित है। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस बीच अभिनेता ने आज की नई पीढ़ी को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि वे उन्नत है, लेकिन उनमें अनुभव की कमी है।
Pankaj Kapur: बुजुर्गों के ज्ञान को पंकज कपूर ने बताया महत्वपूर्ण, कहा- नई पीढ़ी है उन्नत, लेकिन अनुभव की कमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंकज कपूर ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि आज की पीढ़ी को लगता है कि वे उन्नत हैं, लेकिन उनमें अनुभव की कमी है। उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा, "आज के युवाओं के साथ समस्या यह है कि उनके पास इंटरनेट पर बहुत सारे उत्तर उपलब्ध हैं, जैसे कि गूगल पर।" इस दौरान उन्होंने परिवारों के भीतर पीढ़ी के अंतर को पाटने में आपसी प्रयास के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बुजुर्गों के ज्ञान और अनुभवों की महत्वता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अक्सर उत्तरों के लिए ऑनलाइन संसाधनों की ओर रुख करती है, लेकिन माता-पिता, दादा-दादी और अन्य बुजुर्गों के अनुभव और ज्ञान से, जो मूल्यवान जानकारी मिलती है, वो कभी इंटरनेट पर नहीं मिल सकती।
अभिनेता ने आगे कहा कि गूगल जैसी आधुनिक और ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करना गलत नहीं है, लेकिन बुजुर्गों का अनुभव भी काफी काम आ सकता है। उन्होंने आधुनिक ज्ञान को पारंपरिक ज्ञान के साथ जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि दोनों पीढ़ियां एक-दूसरे से सीख सकें। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार के भीतर विश्वास, निकटता और एकजुटता को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है, अगर पीढ़ियों के बीच के अंतर को पाटना है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को उन्नत तकनीक की वजह से लाभ तो होता है, लेकिन पुरानी पीढ़ियों से मिलने वाले अनुभव की कमी का नुकसान भी होता है। इसके साथ ही उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि पुरानी पीढ़ियों को आज के युवाओं की ऊर्जा और संचार कौशल को स्वीकार करना चाहिए और उनकी सराहना करनी चाहिए।
The Lady Killer: इस यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे 'द लेडी किलर', मुफ्त में देखें अर्जुन-भूमि की रोमांटिक थ्रिलर
अभिनेता ने इस दौरान अपनी आगामी फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे उनके किरदार को एक तरह का अहसास होता है, जब वह अपने पोती को उनसे संवाद करने का प्रयास करते हुए देखता है। इस वजह से वह युवा पीढ़ी के दृष्टिकोण को समझने के महत्व को समझता है। उन्होंने कहा कि यह किरदार न केवल सिखाने के लिए, ब्लकि दूसरों से सीखने के लिए भी तैयार है। उन्होंने इस दौरान बिन्नी एंड फैमिली के लेखक और निर्देशक संजय त्रिपाठी की भी तारीफ की। उन्होंने इस फिल्म की पटकथा पर उनके असाधारण काम और प्रोफेसर के रूप में उनके चरित्र को गढ़ने के लिए सराहना की।
Box Office Collection Monday: वीकएंड के बाद 'स्त्री 2' की कमाई में आई गिरावट, 'खेल खेल में' ने तोड़ा दम
कपूर ने आगे कहा कि त्रिपाठी और उनके पिता दोनों ही प्रोफेसर थे, जिससे इस भूमिका में उनका एक व्यक्तिगत स्पर्श भी जुड़ गया। बताते चलें कि 'बिन्नी एंड फैमिली' बिन्नी पर केंद्रित है, जो एक युवा लड़की है, जो अपनी स्वतंत्रता को महत्व देती है। कहानी तब एक आकर्षक मोड़ लेती है, जब उसके दादा-दादी उसके माता-पिता के साथ रहने चले जाते हैं। इससे परिवार में एक पीढ़ीगत अंतर दिखाई पड़ने लगता है, जिससे तनाव और संघर्ष पैदा होता है। ये पारिवारिक फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Deepika Padukone: कैटरीना ने दीपिका की प्रेगनेंसी तस्वीरों पर किया प्यारा पोस्ट, बाकी सेलेब्स की प्रतिक्रिया