फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: सीएम शिंदे के समर्थन में आईं कंगना, शंकराचार्य के बयान पर बोलीं- नेता क्या गोलगप्पे बेचेगा?

Thu, 18 Jul 2024 01:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 18 Jul 2024 01:06 PM IST
विज्ञापन
Bjp MP and Actor kangana ranaut comment on shankaracharya Avimukteshwaranand support cm eknath shinde
कंगना रणौत, शंकराचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut, पीटीआई

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बीते दिनों मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम एवं शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। उद्धव ठाकरे के समर्थन में शंकराचार्य ने यहां तक कह दिया कि उनके साथ धोखा हुआ है। शंकराचार्य ने कहा था कि सनातन धर्म में विश्वासघात एक बहुत बड़ा पाप है। महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर शंकराचार्य के बयान पर काफी चर्चा हो रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री और अब हिमाचल के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रणौत ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकराचार्य पर निशाना साधा है। 

Bjp MP and Actor kangana ranaut comment on shankaracharya Avimukteshwaranand support cm eknath shinde
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना रणौत ने सीएम एकनाथ शिंदे का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। इसमें वे शंकराचार्य के बयान पर आपत्ति जताती दिखी हैं। कंगना ने कहा है कि अगर नेता राजनीति नहीं करेगा तो क्या गोलगप्पे बेचेगा? कंगना ने लिखा है, 'राजनीति में गठबंधन, संधि और एक पार्टी का विभाजन होना बहुत सामान्य और संवैधानिक बात है, कांग्रेस पार्टी का विभाजन 1907 में और फिर 1971 में हुआ, अगर राजनीति में राजनीतज्ञ राजनीति नहीं करेगा तो क्या गोलगप्पे बेचेगा'?

Bjp MP and Actor kangana ranaut comment on shankaracharya Avimukteshwaranand support cm eknath shinde
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने शंकाराचार्य की शब्दावली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा है, 'शंकराचार्य जी ने अपनी शब्दावली और अपने प्रभाव और धार्मिक शिक्षा का दुरुपयोग किया है। धर्म ये भी कहता है कि अगर राजा ही प्रजा का शोषण करने लगे तो राजद्रोह ही आखिरी धर्म है'। 
Bad Newz: 'बैड न्यूज' का नया गाना 'रब्ब वरगा' रिलीज, रोमांस का तड़का लगाते दिखे विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp MP and Actor kangana ranaut comment on shankaracharya Avimukteshwaranand support cm eknath shinde
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने आगे लिखा है, 'शंकराचार्य जी ने महाराष्ट्र के हमारे माननीय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी को अपमानजनक शब्दावली से गद्दार, विश्वासघाती जैसे आरोप लगाते हुए हम सब कि भावनाओं को ठेस पहुचाई है, शंकराचार्य जी इस तरह की बातें करके हिन्दू धर्म की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं'।
Ram Charan: महेश बाबू के बाद राम चरण के साथ फिल्म बनाएंगे कृष्णा वामसी! अभिनेता के लिए तैयार है सुपर स्किप्ट

विज्ञापन
Bjp MP and Actor kangana ranaut comment on shankaracharya Avimukteshwaranand support cm eknath shinde
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

मालूम हो कि शंकराचार्य हाल के दिनों में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के आशीर्वाद समारोह में पहुंचे थे। अपनी इस यात्रा के दौरान शंकराचार्य उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित आवास पर भी गए थे। तब उन्होंने कहा था कि जिस तरीके से विश्वासघात करके एक हिंदूवादी पार्टी को तोड़ा गया, उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, वह ठीक नहीं है। 
Ridhima Pandit: शुभमन गिल से शादी करने पर फिर आया रिद्धिमा पंडित का जवाब, इस बार क्रिकेटर को बता दिया क्यूट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed