फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor Action Films: जब वायलेंट हुआ रोमांटिक हीरो, 'देवा' से पहले देखें शाहिद कपूर की ये एक्शन फिल्में

Sun, 04 Aug 2024 06:05 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 04 Aug 2024 06:05 PM IST
सार

आज हम चर्चा करेंगे, ‘देवा’ से पहले आई उन फिल्मों की, जिनमें शाहिद कपूर ने शानदार एक्शन किया है। 
 

विज्ञापन
Bloody Daddy R Rajkumar Kaminey are the films to watch out before Deva where Shahid Kapoor did action
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor

शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। करियर की शुरुआती दौर में उन्हें बतौर रोमांटिक हीरो पहचान मिली, जो काफी लंबे समय तक उनके साथ जुड़ी रही। हालांकि,करियर के एक पड़ाव पर उन्होंने एक्शन फिल्मों में भी कदम रखा, जिसमें फैंस ने उन्हें काफी पसंद भी किया। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘देवा’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। हाल में ही फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है, जिससे साफ पता चलता है कि फिल्म में उनका एक्शन अंदाज देखने को मिलेगा। आज हम चर्चा करेंगे, ‘देवा’ से पहले आई उन फिल्मों की, जिनमें शाहिद कपूर ने शानदार एक्शन किया है। 

Bloody Daddy R Rajkumar Kaminey are the films to watch out before Deva where Shahid Kapoor did action
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor

‘ब्लडी डैडी’
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर ने एक एनसीबी अधिकारी का किरदार निभाया है। इस फिल्म में वह अंडरवर्ल्ड के अपराधियों से लड़ते नजर आए हैं। फिल्म में उन्होंने जमकर बंदूकें चलाई हैं। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो ने किया है। 

Bloody Daddy R Rajkumar Kaminey are the films to watch out before Deva where Shahid Kapoor did action
उड़ता पंजाब का एक सीन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘उड़ता पंजाब’
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म उडता पंजाब अपराध पर आधारित एक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, दिलजीत दोसांझ, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म नशीली दवाओं की बिक्री पर आधारित थी। इस फिल्म में भी शाहिद कपूर एक्शन करते दिखे थे। 
Phir Aayi Hasseen Dillruba: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की रिलीज से पहले देखिए रोमांचक वीडियो, तापसी की दिलकश अदाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Bloody Daddy R Rajkumar Kaminey are the films to watch out before Deva where Shahid Kapoor did action
आर राजकुमार का एक सीन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘आर. राजकुमार’
साल 2013 में रिलीज हुई ये फिल्म एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म है। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक प्रभुदेवा ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर ने खूब मारधाड़ की है। फिल्म में उनका जबर्दस्त एक्शन उनके फैंस को काफी पसंद आया था। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, सोनू सूद, आशीष विद्यार्धी आदि कलाकार नजर आए थे। 
अपने डॉगी के साथ तस्वीरें साझा कर श्रद्धा ने मनाया फ्रेंडशिप डे

विज्ञापन
Bloody Daddy R Rajkumar Kaminey are the films to watch out before Deva where Shahid Kapoor did action
कमीने फिल्म का एक सीन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘कमीने’
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। यह एक्शन-थ्रिलर  फिल्म है, जिसमें शाहिद के साथ मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने दोहरा किरदार निभाया है। उन्होंने तुतला कर और हकला कर बोलने वाले दो भाईयों का किरदार निभाया है। फिल्म काफी रहस्य,रोमांच और एक्शन से भरी है। 
SWA Awards 2024: रंजीत स्टूडियो से ताज लैंड्स एंड का सफर, मुंबई के स्क्रीनराइटर्स की ये कहानी भी फिल्मी है...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed