फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bobby Deol Birthday: जब काम नहीं मिला तो बन गए डीजे, खलनायक बन खेली नई पारी, ऐसे बने 'लॉर्ड बॉबी'

Mon, 27 Jan 2025 11:20 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 27 Jan 2025 11:20 AM IST
सार

Bobby Deol Birthday: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल का 56वां जन्मदिन है। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में। 

विज्ञापन
Bobby Deol Birthday know unknown facts about actor career struggles villain role in films net worth story
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला

बॉबी देओल के बारे में सोचते ही हमारे सामने अभिनेता के दो तरह के किरदार सामने आते हैं। पहली झलक में फैंस को उनकी पहली फिल्म बरसात (1995) में उनकी डिंपल वाली मुस्कान और लंबे घुंघराले बाल याद आ जाते हैं, जिसमें उनके आकर्षण और अभिनय ने लाखों दिलों को जीत लिया और उन्हें रातों-रात मशहूर बना दिया। उस समय बॉबी देओल के रोमांटिक हीरो के रूप में पहचाने गए। वहीं दूसरा रूप बॉबी का खलनायकी का है, जो उनके करियर की दूसरी पारी भी है। एनिमल में उन्होंने अपने दूसरे रूप से भी दर्शकों को हैरान कर दिया था। कई काम करने से लेकर, नायक और सहायक भूमिकाएं निभाने तक, स्टारडम से लेकर पतन तक और फिर सफल वापसी तक, बॉबी देओल का इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक लंबा सफर रहा है। आज अभिनेता 56 वर्ष के हो गए हैं, चलिए इस खास मौके पर जानते हैं अभिनेता से जुड़ी कुछ खास बातें...

Bobby Deol Birthday know unknown facts about actor career struggles villain role in films net worth story
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉबी देओल की हिट फिल्में
बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1969 को धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के घर हुआ था। बॉबी सबसे पहले 'धर्मवीर' फिल्म में बतौर चाइल्ड एक्टर नजर आए थे। बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म 'बरसात' थी। जोकि 1995 में रिलीज हुई थी। बॉबी को 'बरसात' के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था। बॉबी ने अपने करियर में 'बरसात', 'सोल्जर', 'बादल', 'बिच्छू', और 'अजनबी' जैसी फिल्में की हैं। बॉबी को 'हमराज' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था, लेकिन कुछ सालों बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया। बॉबी ने अपना करियर शुरू करने के एक साल बाद ही तान्या से शादी कर ली थी। तान्या बड़े बिजनेस घराने से ताल्लुक रखती हैं। मुश्किल दौर में उनकी पत्नी तान्या ने उन्हें फाइनेंशियली काफी सपोर्ट किया था।

Bobby Deol Birthday know unknown facts about actor career struggles villain role in films net worth story
बॉबी देओल - फोटो : PTI

नाइट क्लब में बन गए थे डीजे
बॉबी की लाइफ में वो फेज भी आया था, जब उनके पास दस सालों तक काम नहीं था। हताशा और निराशा में डूबे बॉबी को रेस-3 में सलमान ने जब ब्रेक दिया था। एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा था मैं हार चुका था, लेकिन मेरे परिवार ने मेरा साथ नहीं छोड़ा। हालांकि इतने सालों में बॉबी कभी किसी से काम मांगने नहीं गए। 2016 में बॉबी दिल्ली के नाइट क्लब में डीजे तक बन गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol Birthday know unknown facts about actor career struggles villain role in films net worth story
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

आश्रम ने बदली किस्मत
सलमान खान की फिल्म रेस 3 के बाद बॉबी की किस्मत थोड़ी पलटी, लेकिन वेब सीरीज आश्रम ने तो उनके करियर में चार चांद लगा दिए। बॉबी देओल की जबरदस्त एक्टिंग ने इस वेब सीरीज में जान फूंक दी और लोगों के बीच यह सीरीज बहुत मशहूर हो गई। इसमें उन्होंने एक आध्यात्मिक बाबा का किरदार निभाया है। पहली सीरीज की सफलता के बाद इसके तीन सीजन भी रिलीज किए गए।  

विज्ञापन
Bobby Deol Birthday know unknown facts about actor career struggles villain role in films net worth story
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

खलनायक बन फिर छाए बॉबी देओल
'आश्रम' से खलनायक के तौर पर बॉबी देओल के करियर की दूसरी पारी शुरू हुई, लेकिन इसे अच्छा मुकाम 'एनिमल' से भी मिला। फिल्म में बॉबी देओल अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आए थे। फिल्म में महज 10 मिनट की स्क्रीन टाइमिंग के साथ ही बॉबी ने महफिल लूट ली थी। अब बॉबी देओल बतौर खलनायक साउथ सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' में भी नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed