फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bobby Deol: 'औरंगजेब' बन दहशत फैलाने आए बॉबी देओल, जन्मदिन पर 'हरि हर वीरा मल्लू' से अभिनेता का दमदार लुक जारी

Mon, 27 Jan 2025 02:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 27 Jan 2025 02:31 PM IST
सार

बॉबी देओल के 56वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए 'हरि हर वीरा मल्लू' के निर्माताओं ने एक आकर्षक नया पोस्टर जारी किया, जिसमें अभिनेता को औरंगजेब के रूप में दिखाया गया है। फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Bobby Deol first look out from pawan kalyan film Hari Hara Veera Mallu as Aurangzeb on his 56th birthday
'हरि हर वीरा मल्लू' में बॉबी देओल - फोटो : एक्स

पवन कल्याण अभिनीत 'हरि हर वीरा मल्लू' के निर्माताओं ने बॉबी देओल के 56वें जन्मदिन के खास मौके पर आज 27 जनवरी को उनका एक स्पेशल बर्थडे पोस्टर जारी किया। इस फिल्म में बॉबी देओल खलनायक के किरदार में नजर आने वाले हैं। आखिरकार अभिनेता के इस खास दिन पर उनकी पहली झलक जारी कर दी गई है, जिसमें बॉबी दमदार लुक में नजर आ रही हैं।

Bobby Deol first look out from pawan kalyan film Hari Hara Veera Mallu as Aurangzeb on his 56th birthday
बॉबी देओल - फोटो : PTI

निर्माताओं का पोस्ट
'हरि हर वीरा मल्लू' से जारी किए गए पोस्टर में बॉबी देओल एक सम्राट के रूप में एक गहन और शाही लुक में दिखाई दे रहे हैं, जिससे प्रशंसकों को पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा में उनकी भूमिका की एक झलक मिल रही है। एक्स पर पोस्टर साझा करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'अतुलनीय, मैग्नेटिक स्क्रीन उपस्थिति वाले व्यक्ति बॉबी देओल को टीम हरि हर वीरा मल्लू की ओर से जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

Bobby Deol first look out from pawan kalyan film Hari Hara Veera Mallu as Aurangzeb on his 56th birthday
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

औरंगजेब के किरदार में नजर आएंगे बॉबी देओल
पोस्टर में बॉबी देओल को काले रंग की आकर्षक पोशाक में तलवार पकड़े हुए दिखाया गया है, जो उनके किरदार की भयावहता को बखूबी दर्शाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह फिल्म में मुगल बादशाह औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं। बॉबी देओल ने हाल ही में 'डाकू महाराज' के जरिए अपना तेलुगु डेब्यू किया, जहां उन्होंने नंदामुरी बालकृष्ण, उर्वशी रौतेला और प्रज्ञा जायसवाल के साथ अभिनय किया। बॉबी कोली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में देओल ने दमदार भूमिका निभाई। अब, हरि हर वीरा मल्लू में औरंगजेब की भूमिका के साथ वह पवन कल्याण के साथ स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol first look out from pawan kalyan film Hari Hara Veera Mallu as Aurangzeb on his 56th birthday
फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' - फोटो : इंस्टाग्राम

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इस बीच, हरि हर वीरा मल्लू का पहला सिंगल 'माता विनाली' पहले ही धूम मचा चुका है। पवन कल्याण द्वारा गाया गया और ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक एमएम कीरवानी द्वारा रचित यह गाना लोगों को खूब पसंद आया। कृष जगरलामुडी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 17वीं शताब्दी में सेट की गई है और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने वाले एक डाकू की कहानी बताती है। इसमें पवन कल्याण, बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं। विजय डोंकडा द्वारा निर्मित, हरि हर वीरा मल्लू 28 मार्च, 2025 को एक भव्य वैश्विक रिलीज के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed