{"_id":"67235bf41e1c6e657a0c2fae","slug":"bobby-deol-shared-he-feels-he-did-not-achieve-anything-even-after-working-for-years-2024-10-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bobby Deol: दिल से खुद को युवा समझते हैं बॉबी देओल, फिल्मी सफर को याद कर कहा- जितना चाहा अभी हासिल नहीं किया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bobby Deol: दिल से खुद को युवा समझते हैं बॉबी देओल, फिल्मी सफर को याद कर कहा- जितना चाहा अभी हासिल नहीं किया
Thu, 31 Oct 2024 04:00 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 31 Oct 2024 04:00 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल जल्द ही इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर लेंगे। हाल ही में उन्होंने अपने सफर को याद किया और बताया कि वह जिस से खुद को युवा समझते हैं और दिमाग से बच्चा।
विज्ञापन
बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम@iambobbydeol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म कंगुवा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म जगत में उन्होंने एक प्रभावशाली योगदान दिया है। बॉबी देओल ने वर्ष 1995 में ‘बरसात’ फिल्म से मुख्य भूमिका में अपनी शुरुआत की और जल्द यह फिल्म अपने 30 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएगी। हाल ही में अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपने बिताए समय को लेकर चर्चा की। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने खुलासा किया कि वह एक युवा और बच्चों जैसा दृष्टिकोण रखते हैं, जो उनकी आत्मा को जीवित रखता है।
बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम-@iambobbydeol
इंडस्टरी के लंबे सफर को किया याद
बॉबी देओल ने वर्ष 1977 में आई फिल्म धरम वीर में अपने पिता धर्मेंद्र के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अभूतपूर्व योगदान दिया। एक से बढ़कर एक हिट और सुपरहिट फिल्में की। हाल ही में इंडस्ट्री में अपने लंबे सफर पर विचार करते हुए उन्होंने साझा किया कि उन्हें ऐसा लगता है कि वह जितना हासिल करना चाहते थे, उतना हासिल कर नहीं पाए।
Maa: काजोल की 'मां' में होंगे और भी ज्यादा एक्शन सीन्स, अजय देवगन के सुझाव पर फिल्माएं जाएंगे नए दृश्य

- फोटो : PTI
क्या कहा बॉबी ने?
अभिनेता ने पीटीआई से बातचीत में कहा, "अगर आप सोचते हैं कि आपने कितने साल बिताए हैं, तो आपको ऐसा लगता है, 'ओह, मैंने इतने सालों में कुछ हासिल नहीं किया है।” 57 वर्षीय अभिनेता ने इंडस्ट्री में 30 साल बिताने के लिए आभार व्यक्त किया, जबकि अभी भी वह सक्रिय रूप से अभिनय कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अक्सर दिल से युवा महसूस करते हैं और कहा, "मेरे दिमाग में, मैं अभी भी एक बच्चे की तरह सोचता हूं। जब मैं अपने बच्चों को देखता हूं, तो मुझे एहसास होता है, 'ओह, मैं बूढ़ा हो गया हूं।”

- फोटो : इंस्टाग्राम
दक्षिण की फिल्मों पर है ज्यादा फोकस
उन्होंने कहा कि आत्म-सुधार और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की खोज में, यह पता लगाना आसान नहीं है कि कितने साल बीत गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह बॉलीवुड की तुलना में दक्षिण फिल्म उद्योग में अधिक प्रोजेक्ट ले रहे हैं, जिसे वह सकारात्मक रूप से देखते हैं।

- फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल का वर्क फ्रंट
फिल्म ‘एनिमल’ में खलनायक ‘अबरार’ की भूमिका निभाकर बॉबी देओल ने खूब सराहना लूटी। रणबीर कपूर के साथ उन्होंने शानदार काम किया। उनके आगामी कार्यों को देखा जाए तो वह तमिल फिल्म ‘कंगुवा’ से दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म में सूर्या मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शिवा ने किया है। यह 14 नवंबर को सिनेमाघरों में कदम रखेंगे।
Banned Films: खाड़ी देशों में इस वजह से बैन हुईं ये फिल्में, अब 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' पर लगा प्रतिबंध