फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Remake: साउथ की रीमेक हैं ये बॉलीवुड फिल्में, जिन्होंने किसी को बनाया कॉमेडी किंग, कोई बना एक्शन स्टार

Sun, 19 May 2024 05:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 19 May 2024 05:36 PM IST
सार

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनाई गई हैं, जो कि साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्मों की हिंदी रीमेक हैं। इन फिल्मों की सक्सेस के बाद तो इनमें से कई बॉलीवुड फिल्मों के कई सीक्वल बनाए जा चुके हैं। इन फिल्मों में दर्शकों को हॉरर, कॉमेडी थ्रिलर और सस्पेंस देखने को मिला था। इस लिस्ट में शामिल है बागी 2, भूल भुलैया, गजनी, हेरी फेरी, सिंघम और वांटेड शामिल हैं।

विज्ञापन
Bollywood 5 Movies that are Remakes of South Indian Films Bhool Bhulaiyaa Ghajini Hera Pheri Singham Wanted
साउथ की रीमेक हैं ये बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनाई गई हैं, जो कि साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्मों की हिंदी रीमेक हैं। इन फिल्मों की सक्सेस के बाद तो इनमें से कई बॉलीवुड फिल्मों के कई सीक्वल बनाए जा चुके हैं। इन फिल्मों में दर्शकों को हॉरर, कॉमेडी थ्रिलर और सस्पेंस देखने को मिला था। इस लिस्ट में शामिल है बागी 2, भूल भुलैया, गजनी, हेरी फेरी, सिंघम और वांटेड शामिल हैं।
Bollywood 5 Movies that are Remakes of South Indian Films Bhool Bhulaiyaa Ghajini Hera Pheri Singham Wanted
भूल भुलैया - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूल भुलैया' 2007 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित, नीरज वोरा की पटकथा और टी सीरीज द्वारा निर्मित है। यह मलयालम फिल्म 'मणिचित्रथाझु' का रीमेक है। 'मणिचित्रथाझु' साल 1993 में रिलीज हुई थी। 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा, अमीषा पटेल, परेश रावल, राजपाल यादव, मनोज जोशी, असरानी और विक्रम गोखले ने अहम किरदार निभाया हैं। 32 करोड़ के बजट में बनी 'भूल भुलैया' ने दुनिया भर में 82.837 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में विद्या बालन के अवनी और मंजुलिका के किरदार निभाए। फिल्म में राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म के बाद इसका दूसरा पार्ट भी धमाकेदार रहा था। अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट 'भूल भुलैया 3' जल्द ही रिलीज होने वाला है।
Bollywood 5 Movies that are Remakes of South Indian Films Bhool Bhulaiyaa Ghajini Hera Pheri Singham Wanted
बागी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
2018 की भारतीय हिंदी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बागी 2' तेलुगु फिल्म 'क्षणम' की हिंदी रीमेक है। 'बागी 2' को 30 मार्च 2018 को भारत में 3500 स्क्रीन्स सहित दुनिया भर में रिलीज किया गया था। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन और सह-लेखन अहमद खान ने किया है। इसका निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। यह फिल्म, बागी फिल्म की दूसरी किस्त है, जो कि 2016 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood 5 Movies that are Remakes of South Indian Films Bhool Bhulaiyaa Ghajini Hera Pheri Singham Wanted
गजनी - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान स्टारर 'गजनी' ने बॉक्स ऑफिस पर कई हफ्तों तक राज किया था। यह मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इसी नाम की तमिल भाषा की फिल्म की रीमेक है। आमिर खान को खूंखार और दमदार रोल में देखकर दर्शक चकित रह गए थे। फिल्म में असिन और जिया खान ने भी भी अहम रोल निभाया था। 
विज्ञापन
Bollywood 5 Movies that are Remakes of South Indian Films Bhool Bhulaiyaa Ghajini Hera Pheri Singham Wanted
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी 'हेरा फेरी' मलयालम फिल्म की रीमेक है। साल 2000 में आई फिल्म में अक्षय कुमार की कॉमेडी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। सुनील शेट्टी ने भी अलग तरह का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी थी। यह साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' का रीमेक है। यह मलयालम सिनेमा की फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। हेरा फेरी प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और नीरज वोरा द्वारा लिखित है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, तब्बू, ओम पुरी और गुलशन ग्रोवर ने अभिनय किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed