हिंदी सिनेमा में खेल पर आधारित कई सुपरहिट फिल्में बनी है। इन फिल्मों में इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों ने खिलाड़ी और कोच का किरदार निभाया और सुर्खियां बटोरी। अब इसी कड़ी में अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की चर्चा हो रही है। फिल्म में अजय ने फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से दर्शकों में 'मैदान' को लेकर उत्साह बढ़ गया है। वहीं, अजय को फुटबाल कोच के रूप में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है, चलिए आपको उन स्टार्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने फिल्मों में कोच का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी है।
Bollwood Actor: अजय से पहले कोच का किरदार निभाकर इन सितारों ने बटोरी खूब सुर्खियां, सुपरहिट फिल्मों में आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहला नाम अमिताभ बच्चन का है, बिग बी ने साल 2022 में आई फिल्म 'झुंड' में कोच का किरदार निभाया था। फिल्म में बिग बी फुटबॉल कोच के किरदार में नजर आए थे। रिटायर्ड स्पोर्ट्स टीचर बने अमिताभ झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों की एक फुटबॉल टीम बनाकर उन्हें ट्रेनिंग देते हैं, ताकि उन्हें ड्रग्स से दूर रखा जा सके। उनका लक्ष्य इस टीम को नेशनल टूर्नामेंट में पहुंचाने का होता है।
लिस्ट में अगला नाम शाहरुख खान का है। शाहरुख खान साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' में कोच की भूमिका में नजर आ चुके हैं। फिल्म हॉकी के खेल पर आधारित थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल की थी। वहीं, फिल्म में शाहरुख के किरदार को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 'चक दे इंडिया' में शाहरुख का किरदार उनके करियर के सबसे चर्चित किरदारों में से एक है।
Meera Chopra Wedding: मीरा-रक्षित की शादी का साक्षी बनेगा राजस्थान, सभी रस्मों की पूरी डिटेल पर फरमाएं गौर
साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' में आमिर खान कोच की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में आमिर ने महावीर फोगाट की भूमिका निभाई थी, जो अपनी बेटियों को कुश्ती की ट्रेनिंग देते हैं। फिल्म में आमिर के किरदार ने खूब लोकप्रियता बटोरी थी। वहीं, इस फिल्म की दुनियाभर में सराहना हुई थी।
Maidaan Trailer: पूरी फिल्म की कहानी यहीं बता देंगे क्या? अजय ने बोनी कपूर को इसलिए बीच में रोका
इसके अलावा अभिषेक बच्चन भी कोच की भूमिका में नजर आ चुके हैं। अभिषेक ने साल 2023 में आई फिल्म 'घूमर' कोच की भूमिका निभाई थी। फिल्म में अभिषेक ने क्रिकेट कोच का किरदार निभाया था। दर्शकों ने फिल्म के साथ-साथ अभिषेक के किरदार को भी खूब सराहा। इसके अलावा दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी अपने डेब्यू फिल्म 'काय पो चे' में क्रिकेट कोच का किरदार में नजर आए थे। वहीं, दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी क्रिकेट के भूमिका में नजर आ चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'इकबाल' में कोच की भूमिका निभाई थी, जिसमें श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में थे, यह श्रेयस की डेब्यू फिल्म थी।
Aaliya Siddiqui: एक बार फिर मुश्किलों में आलिया सिद्दीकी, इस मामले में जारी हुआ गैर जमानती वारंट