फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt Movies: इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार हैं आलिया, देखें आगामी फिल्मों की लिस्ट

Thu, 12 Sep 2024 10:30 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 12 Sep 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Alia Bhatt Upcoming Films Alfa Jigra Love and War Brahmastra 2
आलिया भट्ट की आगामी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में की हैं। वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। पिछले दो वर्षों में अभिनेत्री ने कई हिट फिल्में दी हैं। आलिया ने अपनी अदाकारी से दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की ही सराहना प्राप्त की है। अभिनेत्री की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में कई शानदार और बड़ी फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं आलिया की कौन-कौन सी फिल्में आने वाली हैं।


 
Bollywood Actress Alia Bhatt Upcoming Films Alfa Jigra Love and War Brahmastra 2
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अल्फा
आलिया भट्ट यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स ‘अल्फा’ का हिस्सा बन चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में आलिया अपने एक्शन अवतार में नजर आएंगी। उनके साथ अभिनेत्री शरवरी वाघ भी फिल्म में हैं। आलिया की इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। 
Love Sitara Trailer: आधुनिक रिश्तों पर आधारित है शोभिता धुलिपाला की 'लव सितारा', ट्रेलर में दिखा भरपूर ड्रामा

 
Bollywood Actress Alia Bhatt Upcoming Films Alfa Jigra Love and War Brahmastra 2
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
जिगरा
करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बनी फिल्म ‘जिगरा’ का धांसू ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ है। इस फिल्म में वह एक्शन करते हुए नजर आई हैं। ट्रेलर में देखा गया कि आलिया अपने भाई के लिए खूब संघर्ष करती हैं। यह फिल्म भाई-बहन के खास रिश्ते पर होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Alia Bhatt Upcoming Films Alfa Jigra Love and War Brahmastra 2
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
लव एंड वॉर
हाल ही में संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट के साथ फिल्म का एलान किया है। इस फिल्म का नाम ‘लव एंड वॉर’ है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के अगले साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन
Bollywood Actress Alia Bhatt Upcoming Films Alfa Jigra Love and War Brahmastra 2
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
ब्रह्मास्त्र 2
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट ने अहम भूमिका निभाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके दूसरे भाग पर भी काम चल रहा है। फिल्म के दूसरे भाग में भी आलिया भट्ट नजर आएंगी। 

Venom The Last Dance Trailer: आखिरी पड़ाव पर पहुंची एलियन की कहानी, 'वेनम-द लास्ट डांस' का दमदार ट्रेलर जारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed