फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress South Debut: साउथ फिल्मों से की अभिनय करियर की शुरुआत, अब बॉलीवुड में धाक जमा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां

Sat, 20 Jul 2024 04:25 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 20 Jul 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Debut From South Film Aishwarya Rai Yami Gautam priyanka chopra deepika padukone Kriti Sanon
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम: @priyankachopra, @deepikapadukone, @kritisanon

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। कई अभिनेत्रियां आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस के तौर पर पहचान बनाने वाली कुछ अभिनेत्रियों ने अपना एक्टिंग डेब्यू साउथ फिल्मों से किया है। फिर, उन्होंने हिंदी फिल्मों का रुख किया और एक से एक हिट फिल्में देने के बाद इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में, जिन्होंने अपने अभिनय की पारी साउथ इंडस्ट्री से शुरू की थी।

Bollywood actress Debut From South Film Aishwarya Rai Yami Gautam priyanka chopra deepika padukone Kriti Sanon
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है दीपिका पादुकोण का। दीपिका ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई और अब वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस के तौर पर पहचानी जाती हैं, लेकिन उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ फिल्म से की थी। साउथ में उनकी पहली फिल्म 'ऐश्वर्या' थी, जिसका निर्देशन इंद्रजीत लंकेश ने किया था। फिर, उन्होंने 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड डेब्यू किया।
Bollywood actress Debut From South Film Aishwarya Rai Yami Gautam priyanka chopra deepika padukone Kriti Sanon
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा
इस लिस्ट में अगला नाम आता है प्रियंका चोपड़ा का। प्रियंका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। उन्हें बॉलीवुड में 'देसी गर्ल' के रूप में खास पहचान मिली। प्रियंका की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'अंदाज' थी, लेकिन इस फिल्म से पहले वह तमिल फिल्म 'तमीजन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ विजय लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Debut From South Film Aishwarya Rai Yami Gautam priyanka chopra deepika padukone Kriti Sanon
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @ kritisanon

कृति सेनन
कृति सेनन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कृति ने 2014 में अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड में 'हीरोपंती' से डेब्यू किया था, उससे पहले वह साउथ फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुकी थीं। साउथ की एक फिल्म में उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। फिर, उन्होंने बॉलीवुड का रुख कर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई।

विज्ञापन
Bollywood actress Debut From South Film Aishwarya Rai Yami Gautam priyanka chopra deepika padukone Kriti Sanon
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम: @yamigautam

यामी गौतम
साउथ फिल्मों से डेब्यू करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में यामी गौतम ने भी अपनी जगह बनाई है। यामी ने भी कन्नड़ फिल्म में काम कर अपने करियर की शुरुआत की थी। फिर, उन्हें जल्द ही कई टेलीविजन सीरियल्स और ऐड जिंगल में काम मिलने लगा। इसके कुछ समय बाद उन्होंने फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की और अब वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed