हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां सबसे ज्यादा कमाई करती हैं। ये अभिनेत्रियां लोकप्रिय हैं इसलिए इन्हें बड़े-बड़े विज्ञापन भी दिए जाते हैं, जिससे ये मोटी कमाई करती हैं। ज्यादा कमाई के कारण इन अभिनेत्रियों को करोड़ों रुपए टैक्स भी देना पड़ता है। यहां हम आपको उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो सबसे ज्यादा इनकम टैक्स भरती हैं।
Actress: करोड़ों रुपये का टैक्स भरती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, जानें कौन है सबसे बड़ा टैक्सपेयर
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें लाखों फॉलोअर्स फॉलो करते हैं। अभिनेत्री ने अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैक्स भरने के मामले में दीपिका सबसे आगे हैं। साल 2019 में उन्होंने अकेले विज्ञापन से 48 करोड़ रुपये कमाए। उस साल उन्होंने 12 करोड़ रुपये टैक्स चुकाया, तब से वे हर साल 10 करोड़ रुपये तक टैक्स भरती हैं।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इस लिस्ट की दूसरी करदाता हैं। आलिया अपनी दमदार अभिनय से कम समय में इस मुकाम पर पहुंची हैं। फैंस आलिया की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आलिया फिल्मों और विज्ञापन से अच्छी कमाई करती हैं। इस कारण उन्हें भारी मात्रा में टैक्स चुकाना पड़ता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट पांच से छह करोड़ रुपए टैक्स भरती हैं।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। विक्की कौशल से शादी के बाद कैटरीना कैफ फिल्मों में कम ही नजर आ रही हैं। आखिरी बार वे फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आई थीं। कैटरीना हर साल अच्छी कमाई करती हैं। इस कारण हर साल भारी मात्रा में टैक्स चुकाना पड़ता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त वर्ष 2013-14 में कैटरीना कैफ का नाम सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाली अभिनेत्रियों में शामिल था। उस वक्त उन्होंने पांच करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया था।
कियारा आडवाणी
इस लिस्ट में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी का भी नाम शामिल है। कियारा आडवाणी बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। फिल्मों के साथ-साथ वे कई बड़े ब्रांड्स के लिए भी काम करती हैं। कियारा की जितनी आमदनी है, उस हिसाब से वे करोड़ों रुपये का टैक्स भरती हैं।