सब्सक्राइब करें

Celebs Celebrate Teachers Day: बॉलीवुड सितारों का शिक्षक दिवस, कोई पहुंचा स्कूल तो किसी ने साझा किया खास पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 05 Sep 2024 01:46 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs Celebrate Teachers Day in special way anupam kher manoj muntashir tara sutaria shefalishah
बॉलीवुड सितारों ने मनाया शिक्षक दिवस - फोटो : इंस्टाग्राम
किसी भी सफल व्यक्ति के जीवन में शिक्षक का बहुत बड़ा योगदान होता है। शिक्षक कुम्हार की तरह है जो नर्म मिट्टी को अपने हाथों से आकार देकर उसे उपयोगी बनाता है। शिक्षक बच्चों को सार्थक उद्देश्य देकर उन्हें खुद के और देश के उत्थान के लिए प्रेरित करता है। भारत जैसी भूमि पर शिक्षकों और गुरुओं को भगवान की तरह पूजा जाता है। यही, वजह है कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाए जाने को कहा था। आज यानी 5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता इस दिन छात्र अपने शिक्षकों के प्रति अपना आभार और प्रेम जताते हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के कई  कलाकारों ने पोस्ट साझा करते हुए अपने शिक्षकों को याद किया। आइए जानते हैं किसने क्या लिखा?


 
Trending Videos
Bollywood Celebs Celebrate Teachers Day in special way anupam kher manoj muntashir tara sutaria shefalishah
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए शिक्षक दिवस को मनाया है। उन्होंने एक वीडियो साझा की जिसमें लिखा है, ‘गुरु ब्रम्हा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा, गुरु साक्षात परब्रम्ह तस्मय श्री गुरुवनम:। अध्यापक दिवस की शुभकामनाएं।’ इस पोस्ट को अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा किया है।
शाहरुख-सुहाना की फिल्म किंग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Celebrate Teachers Day in special way anupam kher manoj muntashir tara sutaria shefalishah
शेफाली शाह - फोटो : इंस्टाग्राम @shefalishahofficial
शेफाली शाह
अभिनेत्री शेफाली शाह ने शिक्षक दिवस पर खास पोस्ट साझा की। उन्होंने अपने बचपन की तस्वीर साझा की जिसमें वह स्कूल ड्रेस में नजर आ रही है। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, मेरे पास अपने शिक्षकों की कोई तस्वीर नहीं है, लेकिन इस जंगल जिम ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। इसने मुझे सिखाया कि चढ़ने के लिए आपको गिरना पड़ता है और जब आप गिरते हैं तो अपने घुटनों को ब्रश करते हैं, बैंडेज लगाते हैं और फिर से चढ़ने की कोशिश करते हैं। इसने मुझे यह भी सिखाया कि जब ज्यादा लोग शामिल हों तो एक-दूसरे पर न चढ़ें, एक-दूसरे के पैर पर न चढ़ें, बल्कि सभी को एक साथ काम करने के लिए जगह दें। इसने मुझे यह भी सिखाया कि जब आप जंगल जिम पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं तो आप गंदे हो जाएंगे, आप गंदे हो जाएंगे लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको कैसे पता चलेगा कि यह अच्छा है या बुरा। एक जंगल जिम खेल के मैदान में, स्कूल में, जीवन में रूप बदलता है। यह आसान नहीं है लेकिन सारी मेहनत उस तस्वीर के लायक होगी जो आप समय पर उकेरेंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shefali Shah (@shefalishahofficial)



 
Bollywood Celebs Celebrate Teachers Day in special way anupam kher manoj muntashir tara sutaria shefalishah
मनोज मुंतशिर - फोटो : इंस्टाग्राम @manojmuntashir
मनोज मुंतशिर
गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी ही एक वीडियो साझा की, जिसमें वह सैनिक और शिक्षक के महत्व को बताते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो साझा कर उन्होंने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।

 
विज्ञापन
Bollywood Celebs Celebrate Teachers Day in special way anupam kher manoj muntashir tara sutaria shefalishah
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tarasutaria
तारा सुतारिया
अभिनेत्री तारा सुतारिया भी शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने स्कूल गईं और पुरानी यादों को ताजा किया। अभिनेत्री ने अपने स्कूल की डेस्क पर बैठकर फोटो खिंचवाई और छात्रों से मिली। उन्होंने खास अंदाज में शिक्षक दिवस को मनाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed