फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebrities: फिल्मों में आने से पहले ये प्रसिद्ध स्टार्स क्या करते थे काम, कोई था शेफ, तो कोई था बड़ी कंपनी...

Wed, 22 May 2024 05:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 22 May 2024 05:28 PM IST
सार

बॉलीवुड में आज नाम और शोहरत कमा चुके कई स्टार्स फिल्मों में आने से पहले कुछ और ही काम किया करते थे। किसी ने बनाया था होटलों में खाना, तो किसी ने बनाया था ऐप, तो कोई रह चुका है कॉस्ट्यूम डिजाइनर। फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, तापसी पन्नू और जॉन अब्राहम कर चुके हैं अनोखे काम, जिनका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। चलिए आपको बताते है कि आपके फेवरेट स्टार्स फिल्मों में काम करने से पहले क्या किया करते थे।

विज्ञापन
Bollywood Celebs Job Before Came Into Industry Ranveer Singh Akshay Kumar Sonakshi Sinha Taapsee Pannu
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज में डबल किरदार निभा चुकीं सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जमकर सुर्खियों में हैं। सोनाक्षी कभी फरदीन तो कभी रेहाना आपा बनकर सोशल मीडिया पर जमकर फोटोज साझा कर रही हैं। उनकी यह वेब सीरीज 1 मई को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। उसके बाद से ही सोनाक्षी चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी बॉलीवुड में आने से पहले कॉस्ट्यूम डिजाइनर हुआ करती थीं।
Bollywood Celebs Job Before Came Into Industry Ranveer Singh Akshay Kumar Sonakshi Sinha Taapsee Pannu
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। साथ ही वह जल्द ही पिता भी बनने वाले हैं। रणवीर ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब वह जल्द ही 'सिंघम अगेन', 'डॉन 3', 'बैजू बावरा' के अलावा कई फिल्मों में नजर आएंगे। लेकिन क्या आपको यह पता है कि एक समय था जब रणवीर सिंह फिल्मों में आने से पहले बहुत बड़ी एजेंसी में कॉपी राइटर का काम किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Job Before Came Into Industry Ranveer Singh Akshay Kumar Sonakshi Sinha Taapsee Pannu
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार अपनी फिटनेस, शूट के दौरान समय पर पहुंचे की उनकी परफेक्ट आदत और फिल्मों में उनके धांसू स्टंट से सभी वाकिफ हैं। अक्षय जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे। हाल ही में अक्षय की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन अक्षय के फैंस को उनका अभिनय हमेशा की तरह ही दमदार दिखाई दिया। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके अक्षय एक समय पर बैंकॉक के होटल में शेफ का काम किया करते थे।
 
विज्ञापन
Bollywood Celebs Job Before Came Into Industry Ranveer Singh Akshay Kumar Sonakshi Sinha Taapsee Pannu
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
तापसी पन्नू ने बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। उनकी शादी की अफवाहों की खबरें अभी थमी नहीं हैं, लेकिन अभीतक तापसी की ओर से उनकी शादी को लेकर कोई बयान भी नहीं आया है। 
तापसी ने एक्टिंग से पहले एक ऐप बनाया था, जिसका नाम फॉन्ट स्वैप है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed