फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन मेकअप आर्टिस्ट के बिना बॉलीवुड स्टार्स अधूरे, लाखों रुपये लेते हैं फीस

Fri, 10 Mar 2023 06:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 10 Mar 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs Makeup Artist Charge Heavy amount Fees Mallika bhat Namrata Soni Anu Kaushik
मेकअप आर्टिस्ट - फोटो : अमर उजाला

आजकल खूबसूरती का मायना काफी बदल गया है। खूबसूरत दिखने के लिए लोग पैसों को तरह पानी बहाने को तैयार को रहते हैं। खुद को सुंदर दिखाने के लिए लोग मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। मेकअप ऐसी चीज है, जो केवल आम महिलाओं तक ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की हसीनाओं की जिंदगी में भी अहम भूमिका निभाती है। किसी भी अभिनेत्री या अभिनेता को सुंदर बनाने के लिए मेकअप आर्टिस्ट का बड़ा रोल होता है। ये मेकअप आर्टिस्ट कई हजारों में फीस चार्ज करती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से मेकअप आर्टिस्ट कितना चार्ज करते हैं।

Bollywood Celebs Makeup Artist Charge Heavy amount Fees Mallika bhat Namrata Soni Anu Kaushik
मल्लिका भट - फोटो : social media

मल्लिका भट
फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर मेकअप आर्टिस्ट  मल्लिका भट बॉलीवुड की कई लोकप्रिय हसीनाओं का मेकअप करती हैं। इन अभिनेत्रियों में  करीना कपूर, बिपाशा बसु, मीरा खान, शिल्पा शेट्टी आदि शुमार हैं। बॉलीवुड में इनके मेकअप लुक की काफी चर्चा होती है। यही नहीं, कपूर परिवार अक्सर मल्लिका को मेकअप के लिए हायर करता है। मल्लिका एक सिटिंग के 30 हजार रुपये चार्ज करती हैं।

Bollywood Celebs Makeup Artist Charge Heavy amount Fees Mallika bhat Namrata Soni Anu Kaushik
नम्रता सोनी - फोटो : social media

नम्रता सोनी

इंडस्ट्री के टॉप मेकअप आर्टिस्ट की लिस्ट में नम्रता सोनी का नाम भी शामिल है। नम्रता बॉलीवुड अभिनेताओं के मेकअप के लिए जानी जाती हैं। वह ज्यादातर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और शाहरुख खान का मेकअप भी करती हैं। यही नहीं, नम्रता फिल्मों और विज्ञापनों में भी मेकअप करती हैं। वह एक सिटिंग के 40000 रुपये चार्ज करती हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Makeup Artist Charge Heavy amount Fees Mallika bhat Namrata Soni Anu Kaushik
अनु कौशिक - फोटो : social media

अनु कौशिक

मेकअप की दुनिया में अनु कौशिक जाना माना नाम हैं। उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन का मेकअप करने के लिए जाना जाता है। यही नहीं, उन्होंने फिल्म हिचकी में रानी मुखर्जी का भी मेकअप किया था। फिल्म में रानी के लुक की जमकर तारीफ हुई थी। इसके अलावा अनु डायना पेंटी और स्वरा भास्कर का मेकअप करने के लिए भी जानी जाती हैं। वह एक सिटिंग के 50000 रुपये लेती हैं।

विज्ञापन
Bollywood Celebs Makeup Artist Charge Heavy amount Fees Mallika bhat Namrata Soni Anu Kaushik
क्लिंट फर्नांडीज - फोटो : social media

क्लिंट फर्नांडीज 
क्लिंट फर्नांडीज भी मेकअप इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है। क्लिंट को बॉलीवुड की क्वीन कंगना के मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर जाना जाता है। कंगना के मेकअप लुक को लोग काफी पसंद करते हैं। बता दें कि क्लिंट ने कटरीना कैफ और मानुषी छिल्लर के साथ भी काम किया है। क्लिंट एक सिटिंग के 75000 से 1,50,000 रुपये तक की फीस लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed