फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh: कहां हैं 'सावधान इंडिया' के होस्ट सुशांत सिंह? इस सीरीज में आखिरी बार आए थे नजर

Thu, 09 Mar 2023 10:42 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 09 Mar 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
sushant singh birthday speical know some intersting facts about savdhaan india show host
सुशांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और टीवी के जाने माने एक्टर सुशांत सिंह आज यानी नौ मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने टीवी शो 'सावधान इंडिया' को होस्ट कर लोगों के दिल में खास जगह बनाई। उन्होंने साल 1988 में आई फिल्म 'सत्या' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन रामगोपाल वर्मा ने किया था। इस फिल्म में उन्होंने दमदार एक्टिंग की थी, जिसके लिए उन्हें काफी सराहा गया था। सुशांत के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके करियर से जुड़ी कुछ अहम बातें...

sushant singh birthday speical know some intersting facts about savdhaan india show host
सुशांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत का जन्म नौ मार्च 1972 में उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुआ था। वह शुरुआत से ही क्रांतिकारी मिजाज के हैं। उन्होंने फिल्म और टीवी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग से लोहा मनवाया। एक्टर बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में नजर आए। उन्होंने 'कौन', 'जोश', 'जंगली', 'दम', 'डरना मना है', 'लक्ष्य', 'रक्त चरित्र' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को हैरान कर दिया। इन फिल्मों से उन्होंने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं।

sushant singh birthday speical know some intersting facts about savdhaan india show host
सुशांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2002 में एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में उन्होंने महान क्रांतिकारी 'सुखदेव' का किरदार निभाया था। इस फिल्म में लोगों को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आई थी। इसके अलावा सुशांत ने कई टीवी सीरियल में भी काम किया। साल 2012 में वह टीवी के फेमस शो 'सावधान इंडिया' में बतौर होस्ट नजर आए थे। यह शो सुशांत के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। लोगों को उनकी होस्टिंग काफी पसंद आई थी। उन्होंने इस शो से घर-घर में पहचान बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh birthday speical know some intersting facts about savdhaan india show host
सुशांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

जैसा कि हम जानते हैं कि सुशांत काफी क्रांतिकारी मिजाज के हैं। किसी भी अहम मामले पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं, जिसके चलते कई बार उन्हें दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। साल 2019 नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध जताने पर उन्हें 'सावधान इंडिया' से बाहर कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' में होगी साई पल्लवी की एंट्री? इस रोल में नजर आएंगी अभिनेत्री

विज्ञापन
sushant singh birthday speical know some intersting facts about savdhaan india show host
सुशांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने मोलिना सिंह के साथ शादी रचाई है और वह दो बच्चों के पिता है। इसके अलावा सुशांत लेखक के तौर पर भी जाने जाते हैं। कुछ वक्त पहले उनकी बुक 'क्वीन्स ऑफ क्राइम' रिलीज हुई थी। बता दें कि एक्टर काफी समय से पर्दे से दूर हैं। वह आखिरी बार वेब सीरीज 'जीत की जिद' में नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने कर्नल रंजीत चौधरी का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें- Bollywood Actresses: अमीर मर्दों को डेट करने पर जब इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को सुनने पड़े थे ताने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed