फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: जेंडर चेंज करवा कर खुश हैं ये स्टार्स, लिस्ट में गौरी अरोड़ा और 'बिग बॉस' फेम रानी कोहिनूर भी शामिल

Fri, 28 Jun 2024 02:59 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 28 Jun 2024 02:59 PM IST
विज्ञापन
Bollywood celebs who has changed their gender bobby darling saisha shinde gauri arora rani kohinoor
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
आज वक्त बदल रहा है। हर इंसान को हक है कि वह अपनी मर्जी और आजादी से अपने लिए जीवन चुने। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जो जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने के लिए मशहूर हैं। ये वे सितारे हैं जिन्होंने अपना जेंडर चेंज करवाया है और आज अभिनेत्रियां बन कर बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक हर जगह अपना नाम कमाने की कोशिश कर रही हैं --
Bollywood celebs who has changed their gender bobby darling saisha shinde gauri arora rani kohinoor
बॉबी डार्लिंग - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में पहला नाम बॉबी डार्लिंग का आता है। बॉबी डार्लिंग बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनका नाम पहले पंकज शर्मा हुआ करता था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अब लड़की बनकर काफी खुश हैं और वे हमेशा से एक लड़की की तरह ही खुद को महसूस करती थीं। 
Bollywood celebs who has changed their gender bobby darling saisha shinde gauri arora rani kohinoor
सायशा शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम

इस लिस्ट में रियलिटी शो में नाम कमा चुकी सायशा शिंदे का भी नाम शामिल हैं। सायशा शिंदे अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे पहले एक लड़का थीं बाद में उन्होंने अपना जेंडर बदलवा लिया। वे कंगना रणौत के शो 'लॉकअप' में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebs who has changed their gender bobby darling saisha shinde gauri arora rani kohinoor
रानी कोहिनूर - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री रानी कोहिनूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वे अभिनय के साथ गाना भी जाती हैं। रानी का नाम पहले सुशांत दिवगिकर था। उन्होंने मिस्टर गे वर्ल्ड 2014 में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था। इतना ही नहीं वे बिग बॉस के घर में रह चुके हैं। इसके अलावा रानी सोशल एक्टिविस्ट हैं और समाज में समलैंगिकता के लिए वे जागरूकता भी फैलाती हैं। 
विज्ञापन
Bollywood celebs who has changed their gender bobby darling saisha shinde gauri arora rani kohinoor
गौरी अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में गौरी अरोड़ा का भी नाम शामिल यही। गौरी पहले गौरव अरोड़ा के नाम से जानी जाती थीं। वे 'स्प्लिट्सविला' जैसे रिएलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने भी अपना जेंडर चेंज करवा लिया है। अब वे अपनी जिंदगी को अपने शर्तों पर जी रही हैं और काफी खुश हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed