फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Breakup Couples: ब्रेकअप के बाद भी इन सितारों ने साथ किया काम, सूची में शामिल हैं कई बड़े नाम

Sun, 12 May 2024 06:38 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 12 May 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Couples Shared Screen Space After Their Real Life Breakups Salman Katrina Ranbir Deepika
ब्रेकअप के बाद भी इन सितारों ने साथ किया काम - फोटो : अमर उजाला
फिल्मी सितारों के रिश्ते और उनके ब्रेकअप की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी-कभी सितारे अफवाहों का भी शिकार हो जाते हैं। ज्यादातर सितारे अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में बात करने से बचते हैं। वहीं, कुछ अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात करने से नहीं कतराते। फिल्मी सितारों के व्यक्तिगत रिश्ते भले टूट जाए पर वह अपने व्यवसायिक जीवन को प्रभावित नहीं होने देते हैं। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों की बात करेंगे, जिन्होंने ब्रेकअप के बाद भी साथ काम किया।
Bollywood Couples Shared Screen Space After Their Real Life Breakups Salman Katrina Ranbir Deepika
सलमान खान और कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @ beingsalmankhan और @katrinakaif

सलमान खान-कैटरीना कैफ

बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान का नाम हर किसी के साथ जोड़ दिया जाता है। अक्सर उनके रिलेशनशिप और ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप की खबरें भी सोशल मीडिया पर खूब छाई रहीं। कुछ दिनों के बाद उनके ब्रेकअप की भी खबरों ने भी तूल पकड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेकअप के बावजूद भी उन दोनों ने कई फिल्में साथ में की।
Sci-Fi Films: बॉलीवुड की वे साइंस फिक्शन फिल्में, जिनकी रिलीज से पहले थी हाइप, लेकिन फैंस का मजा हुआ किरकिरा

Bollywood Couples Shared Screen Space After Their Real Life Breakups Salman Katrina Ranbir Deepika
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण रिलेशनशिप में आ गए थे। दोनों का रिलेशनशिप भी खूब सुर्खियों में रहा। दो साल साथ रिश्ते में रहने के बाद इन दोनों सितारों ने ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप के बाद इन्होंने 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Couples Shared Screen Space After Their Real Life Breakups Salman Katrina Ranbir Deepika
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor और @priyankachopra

शाहिद कपूर-प्रियंका चोपड़ा

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते की चर्चा भी बी-टॉउन में रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फिल्म ‘कमीने’ के दौरान एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। हालांकि बाद में इन दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। रिश्ता टूटने के बाद भी फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' में इन्होंने साथ काम किया।

विज्ञापन
Bollywood Couples Shared Screen Space After Their Real Life Breakups Salman Katrina Ranbir Deepika
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh और @anushkasharma

रणवीर सिंह-अनुष्का शर्मा

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इनके रिश्ते की खबरें भी खूब वायरल हुईं। सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते को लेकर रोज कोई ना कोई अफवाह उड़ती रही। हालांकि, दोनों सितारों ने कभी इसपर बात नहीं की। उनके रिश्ते की अफवाहों की तरह उनके ब्रेकअप का भी खूब दावा किया गया। इन सब के बावजूद भी दोनों ने फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में काम किया।
Mothers Day 2024: मां के इस खास दिन को बनाएं और भी खास, बॉलीवुड गानों के साथ मां को कहीए 'हैप्पी मदर्स डे'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed