{"_id":"6640bce63868b37d54088325","slug":"mothers-day-2024-special-songs-to-celebrate-teri-ungli-pakad-ke-chala-aisa-kyun-maa-meri-maa-2024-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mothers Day 2024: मां के इस खास दिन को बनाएं और भी खास, बॉलीवुड गानों के साथ मां को कहीए 'हैप्पी मदर्स डे'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mothers Day 2024: मां के इस खास दिन को बनाएं और भी खास, बॉलीवुड गानों के साथ मां को कहीए 'हैप्पी मदर्स डे'
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 12 May 2024 06:32 PM IST
सार
मां का स्थान दुनिया में सबसे ऊंचा होता है। मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है। मां के लिए उसके बच्चे का रिश्ता हर रिश्ते से अनमोल होता है। बॉलीवुड में भी कई फिल्में और वेब सीरीज मां पर बनाई गई हैं साथ ही कुछ ऐसे गाने भी हैं जो सिर्फ मां पर ही फिल्माएं गए हैं। मदर्स डे 2024 के मौके पर पूरा सोशल मीडिया 'मदर्स डे' की विशेज से भर हुआ है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप भी अपनी मां को डेडिकेट करें यह बेहतरीन गाने और मनाएं उनके इस दिन को सबसे खास।
विज्ञापन
1 of 6
मदर्स डे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मां का स्थान दुनिया में सबसे ऊंचा होता है। मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है। मां के लिए उसके बच्चे का रिश्ता हर रिश्ते से अनमोल होता है। बॉलीवुड में भी कई फिल्में और वेब सीरीज मां पर बनाई गई हैं साथ ही कुछ ऐसे गाने भी हैं जो सिर्फ मां पर ही फिल्माएं गए हैं। मदर्स डे 2024 के मौके पर पूरा सोशल मीडिया 'मदर्स डे' की विशेज से भर हुआ है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप भी अपनी मां को डेडिकेट करें यह बेहतरीन गाने और मनाएं उनके इस दिन को सबसे खास।
2 of 6
फिल्म यारियां
- फोटो : सोशल मीडिया
'मेरी मां' गाना फिल्म 'यारियां' का है। यारियां का 'मेरी मां' गाना काफी परफेक्ट वाइब देता है। यह गाना उस निस्वार्थ प्रेम और अटूट सपोर्ट का जश्न मनाता है, जो माताएं अपने बच्चों को देती है। वह अपने बच्चों के लिए हर कठिन राह पर खड़ी रहती है।
3 of 6
फिल्म नीरजा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'नीरजा' 2016 में रिलीज हुई था। इस फिल्म का गाना 'ऐसा क्यों मां' काफी प्रसिद्ध हुआ था। इस फिल्म में सोनम कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। यह एक बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म में सोनम ने नीरजा भनोट का किरदार निभाया था। इस गाने में मां और बेटी के रिश्ते को दिखाया गया है। इस गाने को सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल प्रसून जोशी ने लिखे हैं और इसका गाना विशाल कुराना ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म तारे जमीन पर
- फोटो : सोशल मीडिया
'तुझे सब है पता' गाना आमिर खान की प्रसिद्ध फिल्म 'तारे जमीन पर' का है। आमिर खान स्टारर 'तारे जमीन पर' का 'तुझे सब है पता मेरी मां' गाना कॉफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने में मां और बच्चे के रिश्ते को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म एबीसीडी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन की फिल्म 'एबीसीडी 2' का गाना 'मां तेरी चूनर' काफी चर्चित गना है। 'एबीसीडी 2' का यह इमोशनल गाना मां के प्यार और त्याग के सार को खूबसूरती से दर्शाता है। इस गाने को आप भी अपनी मां को डेडिकेट कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।