फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sci-Fi Films: बॉलीवुड की वे साइंस फिक्शन फिल्में, जिनकी रिलीज से पहले थी हाइप, लेकिन फैंस का मजा हुआ किरकिरा

Sun, 12 May 2024 06:26 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 12 May 2024 06:26 PM IST
सार

शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म 'रा.वन' 26 अक्टूबर, 2011 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज होने से पहले जबरदस्त हाइप थी, लेकिन यह दर्शकों को पर कोई खास असर नहीं छोड़ पाई।

विज्ञापन
Worst bollywood Science Fiction Bollywood Movies Ra One A Flying Jatt Mr X Krrish 3 Joker
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में बनने वाली साइंस फिक्शन फिल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीदें होती है, लेकिन अधिकतर मौके पर उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। हिंदी में अब तक अलग-अलग कॉन्सेप्ट के साथ कई सारी साइंस फिक्शन फिल्में बन चुकी हैं। इनमें कई बड़े कलाकारों ने काम किया है, लेकिन दर्शकों की ओर से इन्हें खास तवज्जो नहीं मिली। शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ, इमरान हाशमी और ऋतिक रोशन सुपरहीरो का किरदार अदा कर चुके हैं, मगर फैंस ने उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं किया था।

Worst bollywood Science Fiction Bollywood Movies Ra One A Flying Jatt Mr X Krrish 3 Joker
फिल्म 'रा.वन' - फोटो : यूट्यूब @इरोज नाउ म्यूजिक

रा.वन

शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म 'रा.वन' 26 अक्टूबर, 2011 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज होने से पहले जबरदस्त हाइप थी, लेकिन यह दर्शकों पर कोई खास असर नहीं छोड़ पाई। हालांकि, इसने बॉक्स ऑफिस पर सही कमाई की थी। फिल्म में अर्जुन रामपाल ने विलेन का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने बिल्कुल पसंद नहीं किया था। इस फिल्म की आईएमडीबी पर 4.8 रेटिंग है।

Worst bollywood Science Fiction Bollywood Movies Ra One A Flying Jatt Mr X Krrish 3 Joker
फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' - फोटो : यूट्यूब @बालाजी मोशन पिक्चर्स

ए फ्लाइंग जट्ट

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' भी एक बोरियत भरी साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म में पंजाब के एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है, जिसमें सुपरहीरो की शक्तियां आ जाती है। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। इसे 25 अगस्त, 2016 को रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Worst bollywood Science Fiction Bollywood Movies Ra One A Flying Jatt Mr X Krrish 3 Joker
फिल्म 'मिस्टर एक्स' - फोटो : यूट्यूब @स्टार स्टूडियोज

मिस्टर एक्स

इमरान हाशमी भी साइंस फिक्शन फिल्म 'मिस्टर एक्स' में काम कर चुके हैं। यह 17 अप्रैल, 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इमरान ने एक ऐसे आदमी का किरदार निभाया था, जिसके पास गायब होने की शक्ति आ जाती है और वो दुश्मनों से बदला लेता है। इसका निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग केवल 3.7 है। यह फिल्म कतई साइंस फिक्शन शब्द के साथ न्याय नहीं करती है।

विज्ञापन
Worst bollywood Science Fiction Bollywood Movies Ra One A Flying Jatt Mr X Krrish 3 Joker
फिल्म 'कृष 3' - फोटो : यूट्यूब @टी-सीरीज

कृष 3

ऋतिक रोशन की कृष फ्रेंचाइजी की फिल्म 'कृष 3' भी बॉलीवुड की खराब साइंस फिक्शन फिल्मों में शामिल है। इसे राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था और यह 1 नवंबर, 2013 को रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और विवेक ओबरॉय ने भी अभिनय किया था। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 5.3 है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed