फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Chuk Maaf BO Collection: 50 करोड़ के पार पहुंची फिल्म, जानें 9वें दिन फिल्म ने कितना किया कलेक्शन

Sat, 31 May 2025 08:14 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 31 May 2025 08:14 PM IST
सार

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। हालांकि अब धीरे-धीरे फिल्म का क्रेज खत्म होता जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं अब तक फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है।

विज्ञापन
bollywood movie bhul chuk maaf day 9 box office collection report
फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का विषय बनी हुई है। रोमांटिक ड्रामा और टाइम लूप जैसे अनोखे कॉन्सेप्ट के साथ आई इस फिल्म को शुरुआत में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला लेकिन अब जैसे-जैसे फिल्म को कुछ दिन बीत रहे हैं, इसका क्रेज भी खत्म होता जा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन हो चुके हैं और अब कमाई का आंकड़ा कहां तक पहुंचा है, वो हम आपको बताते हैं।

bollywood movie bhul chuk maaf day 9 box office collection report
'भूल चूक माफ' - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms

पहले हफ्ते की कमाई रही शानदार
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 7 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जो इसके लिए एक अच्छा संकेत था। इसके बाद शनिवार और रविवार को वीकेंड का फायदा उठाते हुए 9.5 करोड़ और 11.5 करोड़ रुपये की कमाई की। वीकडेज में भी फिल्म ने स्थिर प्रदर्शन दिखाया और कुल मिलाकर पहले हफ्ते में ‘भूल चूक माफ’ ने 44.1 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf Box Office: 8वें दिन 'भूल चूक माफ' का कलेक्शन रहा दमदार, जानें फिल्म ने कितने का किया कारोबार

bollywood movie bhul chuk maaf day 9 box office collection report
फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आठवें और नौवें दिन का कलेक्शन
दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी फिल्म के लिए पॉजिटिव रही। आठवें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने करीब 3.15 करोड़ रुपये कमाए और फिर शनिवार को 3.78 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। इस तरह फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 51.13 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood movie bhul chuk maaf day 9 box office collection report
फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

OTT रिलीज में एक हफ्ता बाकी
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को सिर्फ दो हफ्तों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। 6 जून को ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म के पास अब कमाई के लिए महज एक हफ्ता बचा है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजकुमार राव और वामिका गब्बी की केमिस्ट्री और टाइम लूप की कहानी दर्शकों को और ज्यादा थिएटर तक खींच पाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: प्रभास की फिल्म छोड़ दीपिका ने थामा इस साउथ स्टार का दामन, आठ घंटे ही एक दिन में करेंगी काम

विज्ञापन
bollywood movie bhul chuk maaf day 9 box office collection report
भूल चूक माफ - फोटो : यूट्यूब

कहानी में है नया ट्विस्ट
इस फिल्म की खास बात इसका टाइम लूप कॉन्सेप्ट है, जो भारतीय सिनेमा में कम ही देखने को मिलता है। कहानी में रंजन और तितली की शादी के दिन समय एक अजीब मोड़ लेता है और हर दिन बार-बार दोहराया जाता है। इस रहस्य और रोमांस से भरपूर कहानी ने दर्शकों को अब तक काफी एंटरटेन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed