{"_id":"66c389f2a17d920dad03ac2e","slug":"bollywood-movie-sequel-hits-before-stree-2-bahubali-ek-tha-tiger-kgf-stree-gadar-2024-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Hit Sequel: इन फिल्मों के सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर काट चुके हैं गदर, लिस्ट में कई बड़े नाम हैं शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Hit Sequel: इन फिल्मों के सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर काट चुके हैं गदर, लिस्ट में कई बड़े नाम हैं शामिल
Mon, 19 Aug 2024 11:39 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
इन फिल्मों के सिक्वल हुए हैं हिट
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई वर्षों से सीक्वल फिल्मों का चलन बॉलीवुड में चला हुआ है। सीक्वल फिल्मों की खास बात यह रही है कि ये पहले भाग से ज्यादा रोचक कहानी के साथ दर्शकों के सामने आई हैं। ना सिर्फ अच्छी कहानी और अभिनय, बल्कि, बॉक्स ऑफिस पर भी इन्होंने तगड़ा प्रदर्शन किया है। दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में ये कामयाब रही हैं। 15 अगस्त, 2024 को ‘स्त्री’ के सीक्वल ‘स्त्री 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और दर्शक इसे देखने के लिए टूट पड़े। रिलीज होते ही इसने कई फिल्मों के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। आइए जानते हैं ‘स्त्री 2’ से पहले किन सीक्वल फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।
बाहुबली 2
- फोटो : एक्स @BaahubaliMovie
बाहुबली
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ ने 2015 में सिनेमाघरों में दस्तक दी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसकी कहानी और भव्यता ने दर्शकों को बहुत प्रभावित किया। फिल्म की कहानी एक ऐसे मोड़ पर खत्म हुई कि लोग इसके दूसरे भाग का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार करने लगे। ‘बाहुबली 2’ जब सिनेमाघरों में आई तो इसने पहले भाग से भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया।
सुपरहिट रही साउथ निर्देशकों के साथ इन बॉलीवुड अभिनेताओं की जोड़ी

टाइगर 3
- फोटो : एक्स @taran_adarsh
एक था टाइगर
साल 2012 में आई सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ सुपरहिट थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का टोटल कलेक्शन 198.78 करोड़ रुपये था, लेकिन इसका सीक्वल ‘टाइगर जिंदा है’, जो साल 2017 में रिलीज हुई, इसने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 339.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

केजीएफ
- फोटो : एक्स @KGFTheFilm
केजीएफ
सीक्वल्स की इस लिस्ट में प्रशांत नील निर्देशित और साउथ स्टार यश अभिनित ‘केजीएफ’ भी शामिल है। कोयले की खदान पर बनी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 8 हफ्ते में 44 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, इसके दूसरे भाग ‘केजीएफ 2’ ने 434 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

गदर 2
- फोटो : एक्स @taran_adarsh
गदर
सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ एक ऐसी फिल्म है जो वर्षों तक लोगों के दिलों पर राज करती रही। साल 2001 में आई इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था। सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी हिट थी। इसका सीक्वल बना साल 2023 में। फिल्म को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
'कांटा लगा' गर्ल को राखी पर हिंदुस्तानी भाऊ से मिला खास तोहफा