{"_id":"6874c8eb5a656488630f8c91","slug":"bollywood-movies-based-on-english-novels-3-idiots-five-point-someone-raincoat-the-gift-of-the-magi-2025-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Movies On English Stories: 'आंखों की गुस्ताखियां' से लेकर 'गाइड' तक, अंग्रेजी कहानियों पर बनी हैं ये फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Movies On English Stories: 'आंखों की गुस्ताखियां' से लेकर 'गाइड' तक, अंग्रेजी कहानियों पर बनी हैं ये फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:38 PM IST
सार
Movies Based on English Stories: फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' अंग्रेजी कहानी पर आधारित है। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो अंग्रेजी कहानियों या उपन्यास पर बनी हैं।
विज्ञापन
1 of 7
आंखों की गुस्ताखियां, द गाइड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
11 जुलाई को सिनेमाघरों में 'आंखों की गुस्ताखियां' रिलीज हुई है। इस फिल्म से संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में शनाया कपूर के साथ विक्रांत मैसी हैं। उन्होंने फिल्म में नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाया है। यह फिल्म रस्किन बॉण्ड की शॉर्ट स्टोरी 'द आईज हैव इट' पर आधारित है। ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो कहानी या उपन्यास पर आधारित हैं।
2 of 7
थ्री इडियट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
थ्री इडियट्स
साल 2009 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 'फाइव पॉइंट समवन' पर आधारित है। इसमें बहुत हल्के अंदाज में भारत में पढ़ाई व्यवस्था पर चुटकी ली गई है। फिल्म में यह बताने की कोशिश की गई है कि आपको जो अच्छा लगता है आप उस काम में अपना करियर बनाएं।
3 of 7
द नेमसेक
- फोटो : सोशल मीडिया
द नेमसेक
फिल्म 'द नेमसेक(2006)' झुंपा लाहिड़ी के उपन्यास 'द नेमसेक' पर आधारित है। इसका निर्देशन मीरा नायर ने किया है। फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म में दिखाया गया है कि एक परिवार कलकत्ता से न्यूयॉर्क आने के बाद भी भारतीय परंपराओं को बनाए रखता है और कामयाबी के लिए संघर्ष करता है। फिल्म में इरफान खान और तब्बू ने अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रेनकोट
- फोटो : सोशल मीडिया
रेनकोट
फिल्म 'रेनकोट (2004)' दो लघु कहानियों पर आधारित है। पहली ओ. हेनरी की 'द गिफ्ट ऑफ द मैगी' और मनोज बसु की 'विरोधिंशा'। फिल्म में अजय देवगन और ऐश्वर्या राय अहम किरदार में हैं। इसका निर्देशन रितुपर्णों घोष ने किया है। फिल्म में दो अलग-अलग प्रेम कहानियां दिखाई गई हैं। ये लोग एक बरसात के दिन मिलते हैं और अपने अतीत को याद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
गाइड
- फोटो : सोशल मीडिया
गाइड
फिल्म 'गाइड (1965)' में देव आनंद और वहीदा रहमान थे। यह फिल्म आरके नारायण के उपन्यास 'द गाइड' पर आधारित थी। इसका निर्देशन विजय आनंद ने किया था। फिल्म में दिखाया गया है कि एक टूरिस्ट गाइड की मुलाकात एक नाखुश शादीशुदा औरत से होती है। वह डांस सीखना चाहती है। उसकी मदद से वह एक कामयाब डांसर बन जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।