Bollywood Movies: मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित हैं ये हिंदी फिल्में, सभी में देखने को मिलेगा अलग तरह का शहर
इन दिनों 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म ने कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रांड प्रिक्स जीतकर इतिहास रच दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोबी घाट
'धोबी घाट' का निर्देशन किरण राव ने किया था। इंडी फिल्मों को पसंद करने वाले लोगों की सूची में यह जरूर शामिल होती है। इस फिल्म में चार लोगों की कहानी दिखाई गई है जो मुंबई में रहते हैं। इसमें आमिर खान, प्रतीक बब्बर, कृति मल्होत्रा और मोनिका डोगरा ने अभिनय किया है। इस फिल्म की एक खास बात यह भी है कि इसमें इंटरवल को रखा ही नहीं गया था।
द लंचबॉक्स
'द लंचबॉक्स' दिवंगत इरफान खान की सबसे बढ़िया फिल्मों में से एक है। इसका निर्देशन रितेश बत्रा ने किया था। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म थी। साल 2013 में रिलीज हुई यह फिल्म भी मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें इरफान खान के अलावा निमरत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अहम किरदार निभाया था।
लाइफ इन ए मेट्रो
इरफान खान की ही एक और फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' भी मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। इस फिल्म को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया था, जो साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें इरफान खान के साथ-साथ केके मेनन, कोंकणा सेन शर्मा, शिल्पा शेट्टी, रमन जोशी और धर्मेंद्र ने भी काम किया था।
वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई
'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' फिल्म के तो नाम से ही साफ है कि इसकी कहानी मुंबई शहर में चलती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक तस्कर सुल्तान मिर्जा का पतन होता है और 1993 के बम धमाके के बाद कैसे शोएब खान नाम के गैंगस्टर का उदय होता है। इस फिल्म में इमरान हाशमी, अजय देवगन, कंगना और प्राची देसाई ने अभिनय किया है। फिल्म को मिलन लथुरिया ने डायरेक्ट किया है।