फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक पति दो घर, कैसे हीरो ने संभाली दो बीवियों की जिम्मेदारी? जानें बॉलीवुड की सबसे मजेदार लव ट्रायंगल फिल्में

Wed, 23 Apr 2025 09:11 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 23 Apr 2025 09:11 AM IST
सार

Movies Based On Extra Affairs: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार ऐसी फिल्में बनती हैं, जिनमें एक्टर्स रिश्तों की उलझनों में फंसे दिखते हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनमें एक्टर्स ने की एक से ज्यादा शादी।

विज्ञापन
Bollywood Movies Hero Marries More Than One Heroine Gharwali Baharwali Saajan Chale Sasural
कपिल शर्मा और गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा अपनी फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' से चर्चा में हैं, जो जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कपिल शर्मा के कई अफेयर्स चल रहे होते हैं, जिस कारण वह बहुत दुविधा का सामना करते हैं। ऐसी ही फिल्में बॉलीवुड में पहले भी बन चुकी हैं, जिनमें शादी के संघर्षों को अक्सर दर्शकों के मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। कई फिल्मों में दिखाया गया है कि अभिनेता किसी मजबूरी या गलती से शादी कर बैठता है और मुश्किलों में फंस जाता है।

Bollywood Movies Hero Marries More Than One Heroine Gharwali Baharwali Saajan Chale Sasural
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor

घरवाली बाहरवाली
साल 1998 में डेविड धवन के निर्देशन में 'घरवाली बाहरवाली' फिल्म आई, जो ड्रामा-कॉमेडी थी। इस फिल्म में अनिल कपूर, रवीना टंडन और रंभा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अनिल कपूर की पत्नी के रूप में रवीना टंडन थीं। जब अभिनेता नेपाल की सैर करने गए, उसी दौरान उन्हें अभिनेत्री रंभा से प्यार हो गया और वहां उनसे शादी कर ली। इसके बाद अनिल कपूर अपनी दोनों पत्नियों के बीच में सामंजस्य बैठाने के दौरान कई मुश्किलों का सामने करते हैं, जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देता है। 

यह खबर भी पढ़ें: Nag Ashwin B'day: इस निर्देशक ने बनाई भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म, जीते कई अवॉर्ड्स

Bollywood Movies Hero Marries More Than One Heroine Gharwali Baharwali Saajan Chale Sasural
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

साजन चले ससुराल
गोविंदा, करिश्मा कपूर, तब्बू और कादर खान जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी यह फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया था। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में गोविंदा ने श्यामसुंदर का किरदार निभाया था। फिल्म में श्यामसुंदर ने अपनी पत्नी पूजा के अलावा दिव्या से भी शादी कर ली थी, जिस कारण उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसने फिल्म में मनोरंजन का तड़का दोगुना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies Hero Marries More Than One Heroine Gharwali Baharwali Saajan Chale Sasural
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @beingsalmankhan

बीवी नंबर वन
इस फिल्म में भी एक्टर अपने रिश्तों के उलझनों में फंसे हुए दिखते हैं। फिल्म में प्रेम मेहरा नाम का किरदरा पूजा मेहरा से शादीशुदा है, लेकिन उन्हें अपनी ऑफिस की मॉडल रूपाली से प्रेम हो जाता है। इसके बाद फिल्म में दिखाया गया कि पूजा अपने पति का ध्यान पाने के लिए संघर्ष करती हैं और कई तरह के उपाय अपनाती हैं। इस फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर, सुष्मिता सेन और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Honey Singh: जब चार घंटे देर से सेट पर पहुंचे हनी सिंह, कुछ ऐसा था अजय देवगन का रिएक्शन, रैपर ने किया खुलासा

विज्ञापन
Bollywood Movies Hero Marries More Than One Heroine Gharwali Baharwali Saajan Chale Sasural
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor

मेरे हसबैंड की बीवी
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल फरवरी महीने में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी भी जबरदस्त है। अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो अभिनेता अर्जुन कपूर, अपनी पहली पत्नी भूमि पेडनेकर से तलाक ले चुके हैं और वह रकुल प्रीत सिंह के प्यार में पड़े हुए हैं। इस कहानी में असली मोड़ तब आता है, जब अभिनेता की पूर्व पत्नी ये भूल जाती हैं कि उनका तलाक हो चुका है। इसके बाद अभिनेता दोनों अभिनेत्रियों के बीच फंस जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed