Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box Office Collection of akshay kumar kesari 2 sunny deol jaat and good bad ugly odela 2 day wise earning
{"_id":"68085378df1cb66b0f093f7a","slug":"box-office-collection-of-akshay-kumar-kesari-2-sunny-deol-jaat-and-good-bad-ugly-odela-2-day-wise-earning-2025-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: मंगलवार को ठंडा रहा बॉक्स ऑफिस, ‘केसरी 2’ से लेकर ‘जाट’ तक ने किया औसत कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: मंगलवार को ठंडा रहा बॉक्स ऑफिस, ‘केसरी 2’ से लेकर ‘जाट’ तक ने किया औसत कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 23 Apr 2025 08:19 AM IST
सार
Box Office Report: मंगलवार को बॉक्स ऑफिस काफी ठंडा रहा। ‘केसरी 2’ से लेकर ‘जाट’, ‘गुड बैड अग्ली’ और ‘ओडेला 2’ तक फिल्मों की कमाई में गिरावट ही देखने को मिली। जानते हैं इन फिल्मों ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया…
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : यूट्यूब वीडियो और इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस पर ‘केसरी 2’ की कमाई बीते दिन की तरह औसत रही। ‘जाट’, ‘गुड बैड अग्ली’ और ‘ओडेला 2’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई ‘केसरी 2’ ने मंगलवार को खुद को थोड़ा संभाला और कलेक्शन में कमी नहीं आने दी। जानते हैं इन फिल्मों ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया…
2 of 5
केसरी 2
- फोटो : एक्स
केसरी 2
जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुई घटनाओं पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन इसने 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन फिल्म ने बढ़त हासिल करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को इसने 12 करोड़ का कारोबार कर डाला। सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट आई और इसने 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। मंगलवार को फिल्म 4.8 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर रह गई। ‘केसरी 2’ की कुल कमाई की बात की जाए तो अब तक फिल्म ने कुल 38.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
3 of 5
फिल्म 'जाट'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जाट
सनी देओल की ‘जाट’ मंगलवार को बिखरती हुई नजर आई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 1.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को कमाई में हुई बढ़त के बाद कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इसने अब तक 78.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुड बैड अग्ली
- फोटो : इंस्टाग्राम
गुड बैड अग्ली
दक्षिण भारतीय अभिनेता अजीत कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ की कमाई में मंगलवार को कमी आई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 1.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वीकएंड पर भी फिल्म कुछ खास कारोबार नहीं कर पाई थी। अब तक फिल्म की कुल कमाई 141.94 करोड़ रुपये हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
ओडेला 2
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
ओडेला 2
तमन्ना भाटिया की ‘ओडेला 2’ जल्द ही सिनेमाघरों को अलविदा कह सकती है। फिल्म की कमाई लगातार कम होती जा रही है। मंगलवार को फिल्म ने महज 35 लाख रुपये जोड़े। ‘ओडेला 2’ ने अब तक 3.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।