फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Babu: महेश बाबू को जारी हुआ समन, प्रियंका चोपड़ा के अलावा इन एक्टर्स के घर पर पड़ चुकी है ईडी की रेड

Tue, 22 Apr 2025 01:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 22 Apr 2025 01:50 PM IST
सार

हाल ही में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू को ईडी ने समन जारी किया है। यह पहली बार नहीं है कि ईडी ने किसी फिल्मी हस्ती को समन भेजा हो या उसके घर पर छापा मारा हो। पहले भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी के घर पर ईडी की रेड पड़ चुकी है।

विज्ञापन
ED Raid Happen In Priyanka Chopra Sonu Sood Taapsee Pannu Home In Different Cases
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh

पिछले दिनों एक रियल एस्टेट फर्म पर ईडी ने रेड डाली, इसी जांच में साउथ के एक्टर महेश बाबू को भी समन जारी किया गया है। वह इस रियल एस्टेट कंपनी से ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़े हैं। कहा जा रहा है कि महेश बाबू ने कंपनी का प्रमोशन करने के लिए 5.9 करोड़ रुपये लिए थे। महेश बाबू इस कारण ही अब मुश्किल में घिर गए हैं। पहले भी इसी तरह की परेशानी में कई एक्टर्स फंस गए थे। कई एक्टर्स, एक्ट्रेसेस के घर पर तो ईडी की रेड भी पड़ी थी। 

ED Raid Happen In Priyanka Chopra Sonu Sood Taapsee Pannu Home In Different Cases
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा 
अपनी कमाई और प्रॉपर्टी छिपाने के मामले में प्रियंका चोपड़ा के घर पर ईडी की रेड पड़ी। यह घटना उस समय की है, जब प्रियंका मुंबई में ही रहा करती थीं। इस मामले में उनके पिता अशोक चोपड़ा और मैनेजर चंद मिश्रा से भी पूछताछ हुई। बैंक खातों की भी पूरी जांच की गई। 

ED Raid Happen In Priyanka Chopra Sonu Sood Taapsee Pannu Home In Different Cases
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood

सोनू सूद 
कथित टैक्स चोरी के मामले में सोन सूद की छह प्रॉपर्टीज पर ईडी की रेड पड़ी थी। एक्टर के लखनऊ, मुंबई वाली प्रॉपर्टी पर ईडी ने रेड की। सोनू सूद ने इस रेड में पूरा सहयोग किया था। इस रेड का कुछ पॉलिटिकल पार्टीज ने विरोध किया था। 

ये खबर भी पढ़ें: Sonu Sood: सोनू सूद ने गरीब बच्चों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, इस तरह सवांरेंगे भविष्य
विज्ञापन
विज्ञापन
ED Raid Happen In Priyanka Chopra Sonu Sood Taapsee Pannu Home In Different Cases
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

तापसी पन्नू
कुछ साल पहले तापसी पन्नू की कई प्रॉपर्टी पर ईडी ने रेड की थी। तापसी की मुंबई और पुणे की प्रॉपर्टी की जांच-पड़ताल की गई। यह रेड भी कथित टैक्स चोरी के मामले में की गई। तापसी के अलावा अनुराग कश्यप के घर, ऑफिस पर भी ईडी की रेड हुई थी। 

 

विज्ञापन
ED Raid Happen In Priyanka Chopra Sonu Sood Taapsee Pannu Home In Different Cases
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर, ऑफिस में भी पिछले साल ईडी की रेड पड़ी थी। एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन मामले में उन पर यह रेड की गई थी। साल 2021 में भी उनके खिलाफ इसी मामले में केस हुआ था। यह मामला कई दिनों तक चर्चा में रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed