फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies: विवाद के चलते बदलना पड़ा इन फिल्मों का नाम, अक्षय कुमार की दो फिल्में हैं शामिल

Sat, 07 Sep 2024 03:59 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 03:59 PM IST
सार

फिल्मों को विवादों में आना एक आम बात है। कभी विवाद के कारण रिलीज में देरी हो जाती है तो कभी सीन ही हटाने पड़ते हैं तो कभी नाम ही बदलना पड़ता है। अक्सर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कारणों से ऐसा होता है, ताकि किसी समुदाय या समूह की भावनाएं आहत न हों। आज हम कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विवाद के कारण नाम बदला जा चुका है।
 
विज्ञापन
Bollywood  Movies Name Changed After Controversy Satyaprem Ki Katha Samrat Prithviraj Laxmii Padmaavat
सम्राट पृथ्वीराज और सत्यप्रेम की कथा - फोटो : यूट्यूब @yr/@NadiadwalaGrandson

फिल्मों को विवादों में आना एक आम बात है। कभी विवाद के कारण रिलीज में देरी हो जाती है तो कभी सीन ही हटाने पड़ते हैं तो कभी नाम ही बदलना पड़ता है। अक्सर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कारणों से ऐसा होता है, ताकि किसी समुदाय या समूह की भावनाएं आहत न हों। आज हम कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विवाद के कारण नाम बदला जा चुका है।

Bollywood  Movies Name Changed After Controversy Satyaprem Ki Katha Samrat Prithviraj Laxmii Padmaavat
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

सत्यप्रेम की कथा

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत इस फिल्म का पहले नाम सत्यनारायण की कथा था। फिल्म का यह नाम धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता था, विशेषकर हिन्दू समाज को। सत्यनारायण हिन्दू धर्म में पूजनीय है, इसलिए फिल्म के नाम से धार्मिक विवाद खड़ा हो गया। विरोध के चलते फिल्म निर्माताओं ने नाम बदलकर 'सत्यप्रेम की कथा' कर दिया था।

Bollywood  Movies Name Changed After Controversy Satyaprem Ki Katha Samrat Prithviraj Laxmii Padmaavat
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : यूट्यूब @yrf

सम्राट पृथ्वीराज

अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत और डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का नाम पहले केवल पृथ्वीराज था। यह पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। श्री राजपूत करणी सेना ने इस नाम पर आपत्ति जताई, वो पृथ्वीराज को सही सम्मान नहीं दिए जाने से नाराज थे। इसके बाद, फिल्म निर्माताओं ने राजपूत समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसका नाम बदलकर सम्राट पृथ्वीराज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood  Movies Name Changed After Controversy Satyaprem Ki Katha Samrat Prithviraj Laxmii Padmaavat
लक्ष्मी - फोटो : यूट्यूब @DisneyPlusHotstar_IN

लक्ष्मी

अक्षय कुमार की ही एक और फिल्म 'लक्ष्मी' पहले लक्ष्मी बॉम्ब के नाम से रिलीज होने वाली थी। इस नाम ने धार्मिक और सांस्कृतिक विवाद खड़ा कर दिया था। लक्ष्मी हिन्दू धर्म की देवी हैं और बॉम्ब शब्द के साथ उनका नाम जोड़ना अनुचित माना गया, जिसके चलते फिल्म का नाम बदलकर केवल लक्ष्मी कर दिया गया ताकि देवी लक्ष्मी के प्रति सम्मान बना रहे।

Stree 2: स्त्री 2 के क्रेडिट वॉर को लेकर अमर कौशक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- फिल्म के बिजनेस के लिए काफी अच्छा है

विज्ञापन
Bollywood  Movies Name Changed After Controversy Satyaprem Ki Katha Samrat Prithviraj Laxmii Padmaavat
पद्मावत - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

पद्मावत

संजय लीला भंसाली की फिल्में अक्सर विवादों में रहती हैं। पद्मावत पर तो जमकर बवाल मचा था। शुरुआत में इसका नाम चित्तौड़ की रानी पद्मावती के आधार पर पद्मावती था, लेकिन कई राजपूत संगठनों ने फिल्म पर आरोप लगाया कि इसमें रानी पद्मावती के चरित्र और इतिहास को गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्होंने दावा किया था कि फिल्म में रानी और अलाउद्दीन खिलजी के बीच एक काल्पनिक सीन दर्शाया गया है, जो राजपूत गौरव और मान-सम्मान के खिलाफ है। विरोध प्रदर्शनों के बाद फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत कर दिया गया था।

The Buckingham Murders: 'मेयर ऑफ ईस्टटाउन' की कॉपी है द बकिंघम मर्डर्स? हंसल मेहता ने ट्रोल को दिया करारा जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed