फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: लापता लेडीज से पहले इन फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर की थी ताबड़तोड़ कमाई

Fri, 08 Mar 2024 04:47 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 08 Mar 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Movies Produced by Amir Khan Lagaan Taare Zameen Par to Secret Superstar
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला

किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापाता लेडीज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की और आलोचकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी चाल चल रही है। खोई हुई दुल्हनों के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी ने अपने कंटेंट प्रदर्शन और कॉमेडी से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी है। बता दें कि लापता लेडीज से पहले भी आमिर ने कई फिल्मों का निर्माण किया है।

Bollywood Movies Produced by Amir Khan Lagaan Taare Zameen Par to Secret Superstar
लापता लेडीज - फोटो : सोशल मीडिया
लापता लेडीज
आमिर ने भले ही अपना करियर बतौर अभिनेता शुरू की थी, लेकिन उन्होंने जल्द ही निर्माता बन दर्शकों का भी दिल जीत लिया था। उनके प्रोडक्शन हाउस में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो काफी हिट थीं। हाल ही में 'लापता लेडीज' ने भी अपने बजट की कमाई कर ली है। हालांकि, सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन धीमा रहा है।
Bollywood Movies Produced by Amir Khan Lagaan Taare Zameen Par to Secret Superstar
लगान - फोटो : सोशल मीडिया
लगान
निर्माता के रूप में आमिर खान की पारी 2001 में 'लगान' फिल्म से शुरू होती है। 'लगान' फिल्म में वह नायक की भूमिका में भी थे। लगान ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। आमिर के अभिनय को फिल्म में खूब सराहा था। आज भी लोग टीवी पर लगान देखना काफी पसंद करते हैं। फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने भी खूब लोकप्रिय हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies Produced by Amir Khan Lagaan Taare Zameen Par to Secret Superstar
तारे जमीं पर - फोटो : Social Media
तारे जमीं पर
'तारे जमीं पर' फिल्म शुरू हुई तो इसके निर्देशक थे अमोल गुप्ते और फिल्म बननी खत्म हुई तो उसके पोस्टर पर बतौर निर्देशक आमिर खान ने अपना नाम चस्पा कर दिया। बड़ा बवाल हुआ। तमाम किस्से सुनने को मिले। लेकिन, आमिर खान अपनी इस बात पर जमे रहे कि जब पूरी फिल्म उनकी ही कमान में बनी है तो फिल्म में निर्देशक का नाम उनका ही जाना चाहिए था। बता दें कि यह फिल्म भी आमिर खान के प्रोडक्शन से बनी थी।
विज्ञापन
Bollywood Movies Produced by Amir Khan Lagaan Taare Zameen Par to Secret Superstar
'दंगल' फिल्म में आमिर खान
दंगल
बॉलीवुड में साल 2016 में रिलीज होने वाली कुश्ती पर बनी अब तक की बेहतरीन फिल्म है 'दंगल।' ये फिल्म स्पोर्ट्स को लेकर अच्छा सामाजिक संदेश देती है और अभिनय-अभिनेताओं के मामले में भी उस साल की सबसे दुरुस्त फिल्मों में से एक थी। बता दें कि इस फिल्म का निर्माण भी आमिर खान ने ही किया था।
 

Shaitaan: 'इस फिल्म में वह भावना और जिम्मेदारी है', 'शैतान' में मां का किरदार निभाने पर बोलीं ज्योतिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed