{"_id":"68ddda9cafab5af38b0950f1","slug":"bollywood-movies-that-show-essence-of-dussehra-and-ramleela-celebrations-2025-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2025: ‘ड्रीम गर्ल’ से लेकर ‘मरजावां’ तक, इन फिल्मों में दिखी रामलीला और दशहरे की झलक; देखें लिस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dussehra 2025: ‘ड्रीम गर्ल’ से लेकर ‘मरजावां’ तक, इन फिल्मों में दिखी रामलीला और दशहरे की झलक; देखें लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Thu, 02 Oct 2025 08:30 AM IST
सार
Movies With Dussehra Scenes: आज गुरुवार को पूरे देश में दशहरा का उत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनमें दिखती है रामलीला और दशहरा की झलक।
विज्ञापन
1 of 6
दशहरा पर फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाई दुनिया में अक्सर ऐसी फिल्में बनती हैं, जिनमें त्यौहारों के भी जश्न को दिखाया जाता है। आज 02 अक्तूबर को दशहरा का उत्सव मनाया जा रहा है, जो असत्य पर सत्य की जीत का दिन है। कई बॉलीवुड फिल्में हैं, जिनमें भगवान राम और रावण के युद्ध या रामलीला के दृश्य दिखाए गए हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।
2 of 6
दिल्ली 6
- फोटो : यूट्यूब
दिल्ली 6
राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में साल 2009 में 'दिल्ली 6' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म दिल्ली के चांदनी चौक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी रामलीला और दशहरे की थीम से जुड़ी है, जिसमें इंसान के भीतर छिपे डर, अच्छाई और बुराई को पहचानने की बात की गई है। इस फिल्म में राम और रावण दोनों की झलक देखने को मिली है।
3 of 6
कहानी
- फोटो : यूट्यूब
कहानी
विद्या बालन अभिनीत फिल्म 'कहानी' साल 2012 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया था। यह फिल्म बुराई पर अच्छाई के संघर्ष को दिखाती है। वहीं फिल्म में दशहरे के पर्व को बेहद प्रभावशाली और संदेशपूर्ण तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म का सबसे खतरनाक मोड़ क्लाइमैक्स सीन में आता है, जब अभिनेत्री दशहरे की भीड़ के बीच अपने पति को खत्म कर न्याय का प्रतीक बनती हैं। यह फिल्म नारीशक्ति को भी दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ड्रीम गर्ल
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्रीम गर्ल
आयुष्मान खुराना की इस फिल्म की शुरुआत रामलीला के मंचन से होती है, जिसमें अभिनेता सीता के किरदार में नजर आते हैं। इसके अलावा फिल्म में दशहरा का भी दृश्य दिखाया गया है। साथ ही फिल्म में सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया गया है कि लोग दुनिया में कितने अकेले हैं और वो किसी से सार्थक प्रेम नहीं कर पाते। यह फिल्म 2019 में आई थी, जिसका निर्देशन राज शाण्डिल्य ने किया था।
विज्ञापन
5 of 6
मरजावां
- फोटो : सोशल मीडिया
मरजावां
मिलाप जावेरी के निर्देशन में साल 2019 में 'मरजावां' रिलीज हुई थी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा का अलग ही अंदाज देखने को मिला था। इस फिल्म में रावण दहन के सीन को दिखाया गया है। फिल्म में विलेन की भूमिका में रितेश देशमुख हैं, जिन्हें रावण के रूप प्रदर्शित किया गया है। यह फिल्म बुराई पर अच्छाई की जीत को दिखाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।