{"_id":"68dde3f032ec8802920253af","slug":"box-office-collection-of-pawan-kalyan-they-call-him-og-homebound-jolly-llb-3-and-total-earning-2025-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: बुधवार को धीमी हुई ‘ओजी’ की रफ्तार, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने किया कमाल; जानें अन्य फिल्मों का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: बुधवार को धीमी हुई ‘ओजी’ की रफ्तार, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने किया कमाल; जानें अन्य फिल्मों का कलेक्शन
इस समय पूरे देश में दशहरा के उत्सव का माहौल है। साथ ही इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों को कई फिल्में दिखाई जा रही हैं। एक और जहां साउथ की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' है, तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की 'जॉली एलएलबी 3' और 'होमबाउंड' भी शामिल है। बुधवार के दिन 'ओजी' के कलेक्शन की रफ्तार में कमी देखने को मिली, जबकि 'जॉली एलएलबी 3' ने बढ़िया कमाई की। चलिए जानते हैं बाकी फिल्मों के लिए बुधवार का दिन कैसा साबित हुआ।
2 of 5
दे कॉल हिम ओजी
- फोटो : एक्स
दे कॉल हिम ओजी
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए ओपनिंग डे पर ही 63.75 रुपये कमा लिए थे। इसके बाद भी इस फिल्म का जलवा कायम रहा। हालांकि, बीते दिन बुधवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। इसने 7वें दिन 6.54 करोड़ रुपये कमाए, जबकि मंगलवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से 'ओजी' ने सात दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 161.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
3 of 5
दे कॉल हिम ओजी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक हफ्ते में ही दुनियाभर में कमाए इतने करोड़
'ओजी' के निर्माताओं के अनुसार फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस के अलावा वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने सात दिनों के अंदर ही 250 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के रोल में दिखे हैं। फिल्म में पवन कल्याण और इमरान हाशमी के अलावा प्रियंका अरुलमोहन, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास जैसे चर्चित साउथ एक्टर अहम किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : एक्स
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को थिएटर्स में रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बुधवार को 4.15 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने मंगलवार को 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म ने 13 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 101.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
'होमबाउंड' फिल्म रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
होमबाउंड
ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा की फिल्म 'होमबाउंड' को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हालांकि, फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल करती नहीं दिख रही है। फिल्म ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर लाखों की कमाई में सिमटती दिखी। इसने बुधवार यानी छठे दिन 31 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने मंगलवार को 28 लाख रुपये कमाए। 'होमबाउंड' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 2.19 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।