पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day Movie: इन फिल्मों में दिखी देशभक्ति की भावना, 15 अगस्त को देखिए 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह'-बॉर्डर

Thu, 15 Aug 2024 12:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 15 Aug 2024 12:42 PM IST
सार

आज स्वतंत्रता दिवस के दिन बॉलीवुड में बनी उन फिल्मों को जरूर देखिए, जिन्हें देखकर हर एक हिंदुस्तानी के मन में देश के प्रति और अधिक प्यार और सम्मान और भी गहरा हो जाता है। वैसे तो बॉलीवुड में कई फिल्में बनाई गई हैं, लेकिन उनमें से कुछ खास फिल्मों की खास बात आपके सामने लेकर आए हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Movies to watch on Independence Day 2024 the legend of bhagat SIngh Rang de basanti gadar 2 border
स्वतंत्रता दिवस के दिन देखिए यह खास फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
आज स्वतंत्रता दिवस के दिन बॉलीवुड में बनी उन फिल्मों को जरूर देखिए, जिन्हें देखकर हर एक हिंदुस्तानी के मन में देश के प्रति और अधिक प्यार और सम्मान और भी गहरा हो जाता है। वैसे तो बॉलीवुड में कई फिल्में बनाई गई हैं, लेकिन उनमें से कुछ खास फिल्मों की खास बात आपके सामने लेकर आए हैं। 
Bollywood Movies to watch on Independence Day 2024 the legend of bhagat SIngh Rang de basanti gadar 2 border
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
7 जून साल 2002 में आई फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' को जब भी दर्शक देखते हैं उनके रौंगटे खड़े हो जाते हैं। इस फिल्म में जो देशभक्ति की भावना दिखाई है, उसे हर एक हिंदुस्तानी महसूस कर सकता है। 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' को राजकुमार संतोषी ने निर्देशित किया था। यह फिल्म देश भक्त भगत सिंह के बारे में है, जो एक क्रांतिकारी थे जिन्होंने हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के साथी सदस्यों के साथ मिलकर भारतीय स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी। इसमें अजय देवगन मुख्य किरदार के रूप में हैं, जबकि सुशांत सिंह, डी. संतोष और अखिलेंद्र मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। इसके अलावा राज बब्बर, फरीदा जलाल और अमृता राव सहायक भूमिकाओं में दिखाई दिए। फिल्म में भगत सिंह के बचपन से लेकर जलियांवाला बाग हत्याकांड के गवाह बनने तक के जीवन को दिखाया गया है।
Bollywood Movies to watch on Independence Day 2024 the legend of bhagat SIngh Rang de basanti gadar 2 border
रंग दे बसंती - फोटो : सोशल मीडिया
रंग दे बसंती
फिल्म 'रंग दे बसंती' को रिलीज हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन इस फिल्म को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में देश भक्ति की अनोखी कहानी को बड़े ही अलग तरीके से दिखाया गया है। 26 जनवरी 2006 को रिलीज हुई 'रंग दे बसंती' को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने लिखा, निर्मित और निर्देशित किया है। फिल्म में आमिर खान के अलावा सिद्धार्थ, अतुल कुलकर्णी, शरमन जोशी, कुणाल कपूर, ब्रिटिश अभिनेत्री एलिस पैटन और सोहा अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म भारतीय क्रांतिकारी आंदोलन के पांच स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को दर्शाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies to watch on Independence Day 2024 the legend of bhagat SIngh Rang de basanti gadar 2 border
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
गदर 2
'गदर 2' के बारे में क्या कहें, इस फिल्म का नाम ही काफी है इसकी सफलता की कहानी बयां करने के लिए। इस फिल्म में सनी देओल और अमिषा पटेल ने अपनी साल 2001 में आई 'गदर' के किरदार को ही निभाया है। सनी और अमीषा के अलावा 'गदर 2' में उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए। इस फिल्म में उत्कर्ष ने सनी के बेटे का किरदार निभाया है। फिल्म 'गदर 2: द कथा कंटिन्यूज' 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे एक साल हो चुका है, लेकिन फिल्म के प्रति दर्शकों का प्यार और भी अधिक बढ़ता जा रहा है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने और निर्माण नितिन केनी ने किया था।
 
विज्ञापन
Bollywood Movies to watch on Independence Day 2024 the legend of bhagat SIngh Rang de basanti gadar 2 border
बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉर्डर
'बॉर्डर' 1997 में रिलीज हुई एक ब्लाकबस्टर फिल्म है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा राखी गुलजार, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट, तबु, कुलभूषण खरबंदा, सुदेश बैरी, पुनीत इस्सर, राजीव गोस्वामी, सपना बेदी, अमृत पाल के अलावा भी कई अभिनेताओं ने अहम किरदार निभाए हैं। यह फिल्म सुपरडुपर हिट हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बॉर्डर 2' भी जल्द आएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed