Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood New Couples Will Be Seen on Screen Varun Dhawan Keerthy Suresh to Kartik Aaryan Tripti Dimri
{"_id":"6619290201fc7319020936c0","slug":"bollywood-new-couples-will-be-seen-on-screen-varun-dhawan-keerthy-suresh-to-kartik-aaryan-tripti-dimri-2024-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood New Couples: बॉलीवुड की नई जोड़ियां, जिन्हें आपने पहले कभी नहीं देखा होगा एक साथ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood New Couples: बॉलीवुड की नई जोड़ियां, जिन्हें आपने पहले कभी नहीं देखा होगा एक साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 12 Apr 2024 06:04 PM IST
सार
बॉलीवुड की ऐसी नई जोड़ियां जिन्हें आपने पहले कभी किसी फिल्म में एक साथ नहीं देखा होगा। विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना, रणवीर सिंह-कियारा आडवाणी के अलावा भी कई ऐसी रील लाइफ जोड़ियां हैं जिन्हें आप इन आने वाली फिल्मों में देख सकेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड न्यू जोड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में कई जोड़ियां हैं जिन्हें आपने बार-बार ऑनस्क्रीन पर देखा होगा। जिनमें शाहरुख खान-काजोल की जोड़ी सभी जोड़ियों में काफी फेमस है। लेकिन अब बॉलीवुड में कई नई जोड़ियां देखने को मिलने वाली हैं। जिसमें रणवीर सिंह-कियारा आडवाणी,वरुण धवन-कीर्ति सुरेश,कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी की लाजवाब जोड़ियां शामिल हैं। आइए नजर डालते हैं कि यह जोड़ियां किस फिल्म में नजर आने वाली हैं।
2 of 6
रणवीर सिंह-कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणवीर सिंह-कियारा आडवाणी
निर्देशक फरहान अख्तर फिल्म 'डॉन 3' लेकर आ रहे हैं। मीडिया रिपोट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट 275 करोड़ के आसपास है। डॉन 3 से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आ चुकी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी की नई जोड़ी देखने को मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक 'डॉन 3' साल 2025 में रिलीज होगी। 'डॉन 3' को ग्लोबल एक्शन थ्रिलर फिल्म की तरह बनाया जाएगा। फरहान का मानना है कि रणवीर से बेहतर कोई दूसरा डॉन उन्हें नहीं मिलता।
3 of 6
वरुण धवन-कीर्ति सुरेश
- फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन-कीर्ति सुरेश
निर्देशक एटली की फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा जोरों पर है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म 2016 में रिलीज सुपरहिट फिल्म 'थेरी' का रीमेक है। 2016 में रिलीज हई इस फिल्म में थलपति विजय के साथ सामंथा और एमी जैक्सन थीं। अब एटली की एक्शन फिल्म 'बेबी जॉन' में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी नजर आएंगी। फिल्म जवान के निर्देशक एटली की पैन इंडिया फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी
कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जारी है। अब 'भूल भुलैया 3' से एक बार फिर वो रूह बाबा बनकर नजर आएंगे। 'भूल भुलैया 3' कार्तिक आर्यन की बिग बजट फिल्मों में से एक है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा विद्या बालन और तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। निर्देशक अनीस बज्मी ने इस फिल्म के कुछ सीन्स को मुंबई के अलावा इंडिया की अलग-अलग लोकेशन्स पर शूट किया है। इस फिल्म की शूटिंग कोलकाता में हो रही है जहां कब्रिस्तान का सीन फिल्माया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' में नजर आएगी। फिल्म की कहानी महान राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल राजा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। रश्मिका मंदाना संभाजी की पत्नी येसुबाई की भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म इस साल रिलीज हो सकती है। इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।