बॉलीवुड के स्टार किड्स ऐसे हैं, जिनकी एक झलक पाने को प्रशंसक बेकरार रहते हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर, करीना कपूर और सैफ अली खान के दोनों बेटे जेह और तैमूर अली खान, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी बासु और ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का नाम शामिल है।
2 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर की बात करते हैं। राहा की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक इंतजार करते हैं। राहा की एक वीडियो क्लिप उनके फैंस का दिन बना देती है। राहा की एक झलक आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाती है। राहा की क्यूटनेस ही रणबीर और आलिया के प्रशंसकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल, 2022 में शादी की थी। इसके बाद 6 नवंबर को बेटी राहा का जन्म हुआ था। कपल ने क्रिसमस, 2023 के मौके पर लाडली का चेहरा दुनियावालों को दिखाया था, जिससे रूबरू होने के बाद लोग आलिया और रणबीर से ज्यादा उनकी बेटी के दीवाने हो गए हैं।
3 of 5
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी बासु
- फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu
अब बात करते हैं बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी बासु की। देवी के क्यूट वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अक्सर बिपाशा अपनी बेटी देवी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। देवी की झलक पाकर बिपाशा और करण के प्रशंसकों का दिल खुश हो जाता है। 12 नवंबर 2022 को बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी का जन्म हुआ था।
4 of 5
करीना कपूर खान और सैफ अली खान को दो बेटे हैं
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान को दो बेटे हैं- जेह अली खान और तैमूर अली खान। दोनों ही बेहद क्यूट किड्स हैं। दोनों की ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर पसंद की जाती हैं। तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। वहीं करीना के छोटे बेटे जेह का जन्म 21 फरवरी 2023 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था।
5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन। दोनों की बेटी आराध्या बच्चन अक्सर खबरों की सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं अपनी बेटी आराध्या को साथ रखती हैं। आराध्या इन सभी स्टार किड्स से ज्यादा प्रसिद्ध हो गई हैं। आराध्या बच्चन का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था। आराध्या, अभिषेक और ऐश्वर्या की इकलौती संतान हैं। आराध्या पैपराजी की भी फेवरेट हैं। आराध्या को ज्यादातर अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ इवेंट्स में और एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है।
Pawan Kalyan Son: पिता पवन कल्याण की फिल्म से अकीरा नंदन कर सकते हैं डेब्यू? जानिए पूरी जानकारी