Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood stars celebrate raksha bandhan 2024 with their siblings kangana ranaut tamanna bhatia more
{"_id":"66c2fcc23f2834443e0bd645","slug":"bollywood-stars-celebrate-raksha-bandhan-2024-with-their-siblings-kangana-ranaut-tamanna-bhatia-more-2024-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2024: कंगना रणौत-तमन्ना भाटिया ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, भूमि ने बहन को बांधी राखी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raksha Bandhan 2024: कंगना रणौत-तमन्ना भाटिया ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, भूमि ने बहन को बांधी राखी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 19 Aug 2024 01:37 PM IST
सार
भाई बहन के रिश्ते को और भी मजबूत और गहरा बनाता है रक्षाबंधन का त्योहार। भाई-बहन के अटूट रिश्ते को हर साल सभी रक्षाबंधन के रूप में मनाते आए हैं। आज यानी 19 अगस्त को हर घर में राखी का त्योहार सभी भाई-बहन खुशी से मना रहें हैं। विश्वास और प्यार भरे इस रिश्ते को बॉलीवुड सेलेब्स भी मना रहे हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी लाजवाब तस्वीरें और शानदार वीडियो साझा कर रहे हैं।
भाई बहन के रिश्ते को और भी मजबूत और गहरा बनाता है रक्षाबंधन का त्योहार। भाई-बहन के अटूट रिश्ते को हर साल सभी रक्षाबंधन के रूप में मनाते आए हैं। आज यानी 19 अगस्त को हर घर में राखी का त्योहार सभी भाई-बहन खुशी से मना रहें हैं। विश्वास और प्यार भरे इस रिश्ते को बॉलीवुड सेलेब्स भी मना रहे हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी लाजवाब तस्वीरें और शानदार वीडियो साझा कर रहे हैं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना रणौत
कंगना रणौत ने कुछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपने भाई वरुण के साथ रक्षाबंधन के मौके पर कुछ खास तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं। एक वीडियो में कंगना हिमाचल प्रदेश और मंडी के सभी भाई बहनों को राखी के त्योहार की शुभकामनाएं देती नजर आईं। साथ ही उन्होंने अपने छोटे भाई वरुण के साथ कुछ राखी की तस्वीरों को साझा किया और इस खास तस्वीर पर बॉलीवुड का गाना 'बहना ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है' लगाया।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना रणौत ने साझा कीं पुरानी तस्वीरें
इन खास तस्वीरों के साथ कंगना ने कुछ अपनी और भाई वरुण के साथ पुरानी तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें एक तस्वीर में उनके भाई काफी छोटे नजर आ रहे हैं। साथ ही एक तस्वीर में कंगना और उनके भाई हंसते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया ने अपने भाई के साथ एक खूबसूरत पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम की स्टोरी पर साझा की है। इस तस्वीर में तमन्ना और उनके भाई बेहद छोटे नजर आ रहे हैं। साथ ही तमन्ना ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, 'मेरे सबसे अच्छे भाई को हमेशा के लिए हैप्पी रक्षाबंधन'। आगे तमन्ना ने लिखा, 'वो बचपन की मस्ती और जल्द ही मुझे फिर से तुम्हें पैपर करने का मौका मिलेगा'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।