फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khel Khel Mein: यूएई ने 'खेल खेल में' से काटे फरदीन खान के ये अहम सीन्स, निर्देशक मुदस्सर अजीज ने जताई निराशा

Mon, 19 Aug 2024 12:10 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 19 Aug 2024 12:10 PM IST
विज्ञापन
Khel Khel Mein actor fardeen khan character climax key scenes cut by uae director mudassar aziz feels bad
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan

'खेल खेल में' इस 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 14 साल के अंतराल के बाद फरदीन खान ने फिल्मों में वापसी की है। इससे पहले वे 'हीरामंडी' सीरीज में नजर आए थे। फिल्म में अभिनेता की अदाकारी को भी प्रशंसकों ने सराहा है। अब इस फिल्म में यूएई मीडिया रेगुलेटरी ऑफिस ने कुछ महत्वपूर्ण हिस्से हटा दिए हैं, जिससे फिल्म निर्माता निराश हैं। मुदस्सर अजीज ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपने निर्देशन में बनी फिल्म खेल खेल में की सेंसरशिप पर निराशा जताई है।


 

Khel Khel Mein actor fardeen khan character climax key scenes cut by uae director mudassar aziz feels bad
'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'खेल खेल में' फिल्म में सबसे महत्वपूर्ण कट में से एक क्लाइमेक्स का महत्वपूर्ण दृश्य शामिल है, जो फरदीन खान के किरदार के विकास पर आधारित था। यह सीन फरदीन के किरदार की कामुकता के बारे में था। अब इस सीन को स्थानीय प्रतिबंधों के तहत हटा दिया गया है। इस सेंसरशिप ने यूएई में दर्शकों के लिए कहानी को काफी हद तक बदल दिया है।

Khel Khel Mein actor fardeen khan character climax key scenes cut by uae director mudassar aziz feels bad
'खेल खेल में' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक प्रशंसक का कहना है कि इस संपादन से फरदीन के किरदार की कहानी बदल गई है। ऐसे महत्वपूर्ण हिस्से को मिटा हुआ देखना निराशाजनक है। जब मुझे भारतीय सिनेमा प्रेमियों से इस बारे में पता चला तो मुझे ठगा हुआ महसूस हुआ। इस तरह की सेंसरशिप दर्शकों को फिल्म के शक्तिशाली संदेश का पूरा अनुभव नहीं लेने देती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khel Khel Mein actor fardeen khan character climax key scenes cut by uae director mudassar aziz feels bad
मुदस्सर अजीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुदस्सर अजीज ने निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'मैं एक फिल्म निर्माता हूं। सभी तरह के किरदार लिखना और बातचीत के विषय उठाना मेरा पेशेवर और नैतिक कर्तव्य है। 'खेल खेल में' ऐसा ही है। हालांकि, यह देखना दुखद है कि इतनी प्रासंगिक और इतनी गरिमा के साथ की गई कोई फिल्म यूएई रिलीज से बाहर हो गई, लेकिन मैं उन दृश्यों के लिए बाकी दुनिया से मिली प्रशंसा से रोमांचित हूं।'

विज्ञापन
Khel Khel Mein actor fardeen khan character climax key scenes cut by uae director mudassar aziz feels bad
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan

वहीं, फरदीन खान ने भी इस मामले पर अपनी राय सामने रखी। उन्होंने कहा, 'इस भूमिका के माध्यम से मैं एक ऐसी बातचीत में योगदान देना चाहता था, जो आवश्यक है। हालांकि, संपादन किए गए हैं, लेकिन भूमिका के पीछे का उद्देश्य नहीं बदला और मैं संदेश के महत्व के साथ खड़ा हूं।' फिल्म की बात करें तो फरदीन के अलावा इसमें अक्षय कुमार, वाणी कपूर, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और तापसी पन्नू भी हैं। यह 15 अगस्त को जॉन अब्राहम की 'वेदा' और श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव 'स्त्री 2' के साथ रिलीज हुई थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed