फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IC 814 The Kandahar Hijack: 'आईसी 814: कंधार हाईजैक' के ट्रेलर में दिखा खौफ-आतंक का मंजर, विजय वर्मा का प्रयास

Mon, 19 Aug 2024 12:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 19 Aug 2024 12:09 PM IST
सार

'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' 1999 में पांच पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा एक भारतीय विमान के अपहरण पर आधारित सीरीज है, जो 29 अगस्त को सिर्फ ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। आज इसका ऑफिशियल ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें खौफ और आतंक का मंजर साफ दिखाई दे रहा है।
 
विज्ञापन
IC 814: The Kandahar Hijack Official Trailer Vijay Varma Pankaj Kapur Naseeruddin Shah
'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स इंडिया ने आईसी 814: द कंधार हाईजैक का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर कुछ ही देर पहले जारी किया है। यह सीरीज 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट आईसी 814 के अपहरण पर आधारित है। मुख्य कलाकारों में नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, अरविंद स्वामी, दीया मिर्जा, पंकज कपूर और पत्रलेखा नजर आएंगे। यह सीरीज निर्देशक अनुभव सिन्हा का ओटीटी डेब्यू भी है, जो 'मुल्क', 'थप्पड़', 'आर्टिकल 17' और 'भेड़' जैसी दमदार ड्रामा फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं। 
IC 814: The Kandahar Hijack Official Trailer Vijay Varma Pankaj Kapur Naseeruddin Shah
'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' - फोटो : सोशल मीडिया
इस ट्रेलर आप देख सकते है कि किस तरह से कंधार विमान अपहरण की रौंगटे खड़े कर देने वाली खौफ-आतंक की कहानी को दर्शाया गया है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। 188 लोगों की जान खतरे में होने के बावजूद, ट्रेलर में विमान अपहरण के समय से ही तनाव बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है। इसमें अपहरणकर्ताओं की बढ़ती मांगों से लेकर भारतीय सरकार द्वारा बातचीत और कई हताश प्रयासों तक की घटनाओं को दिखाने की कोशिश की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
IC 814: The Kandahar Hijack Official Trailer Vijay Varma Pankaj Kapur Naseeruddin Shah
'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में सबसे ज्यादा दिल दहलाने वाला पल वह है, जब विमान में ईंधन की कमी के कारण विमान नीचे की ओर उड़ने लगता है, जिससे कैप्टन (विजय वर्मा) दुविधा में पड़ जाते हैं और इस दौरान कई प्रयास करते नजर आए। ट्रेलर में हाइजैक के दौरान कैप्टन पर पड़ने वाले दवाब को दिखाया गया है, जिसका किरदार विजय वर्मा ने निभाया है।
विज्ञापन
IC 814: The Kandahar Hijack Official Trailer Vijay Varma Pankaj Kapur Naseeruddin Shah
'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' - फोटो : सोशल मीडिया
कंधार विमान अपहरण दिसंबर 1999 में हुई एक नाटकीय घटना से प्रेरित है, जब इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814 को आतंकवादियों के एक समूह ने अपहरण कर लिया था। काठमांडू से दिल्ली जा रहे विमान को अपहरणकर्ताओं द्वारा अपने कब्जे में लेने के बाद अफगानिस्तान के कंधार की ओर मोड़ दिया गया था। गतिरोध कई दिनों तक चला। 
Chhaava Teaser: 'छावा' का धांसू टीजर जारी, हजारों सैनिकों से अकेले लड़ते दिखे संभाजी उर्फ विक्की कौशल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed